एक्सप्लोरर

युवक की मौत पर भड़का परिजनों का गुस्सा, ठेकेदार के परिवार पर जानलेवा हमला, पुलिस के साथ भी झड़प

Hajipur News: हाजीपुर में युवक की मौत पर परिजनों ने दूसरे पक्ष पर हमला बोल दिया. उन्होंने हत्या का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया. आक्रोशित परिजनों की पुलिस के साथ भी भिड़ंत हुई.

Bihar News: हाजीपुर के लालगंज थाना क्षेत्र में जमकर बवाल हुआ. ठेकेदार के परिवार पर दूसरे पक्ष ने हमला कर दिया. परिजनों की लाठी डंडों से पिटाई की गई. मारपीट में कई लोग घायल बताए गए हैं. बीच बचाव करने पहुंची पुलिस के साथ भी गुस्साए लोगों की झड़प हुई. बता दें कि कमालपुर गांव निवासी धर्मेंद्र पंडित 24 अप्रैल को विशेष समुदाय के ठेकेदार संग पश्चिम बंगाल में मजदूरी करने गया था.

सोमवार को धर्मेंद्र पंडित की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतक का शव गांव में पहुंचने पर परिजनों का गुस्सा भड़क उठा. परिजन शव लेकर ठेकेदार के घर पर पहुंचे. उन्होंने ठेकेदार पर हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया. देखते-देखते विवाद मारपीट में बदल गया. विशेष समुदाय के परिवार वालों पर दूसरे पक्ष ने जानलेवा हमला कर दिया.

ठेकेदार के परिजनों पर जानलेवा हमला

हमलावर लाठी डंडों से लैस होकर ठेकेदार के घर पहुंचे थे. विशेष समुदाय के परिजनों की जमकर पिटाई की गई. मारपीट की खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची. बीच बचाव कर पुलिस ने माहौल शांत कराने का प्रयास किया. आक्रोशित लोग पुलिस के साथ भी भिड़ गए. उपद्रव शांत कराने के लिए पुलिस ने भी मोर्चा संभाला.

बीच बचाव करने पर पुलिस के साथ भिड़ंत

मौके पर लाठीचार्ज कर ग्रामीणों को खदेड़ा गया. पुलिस ने विशेष समुदाय के परिवार की जान बचाई. मारपीट में कई लोगों के घायल होने की बात सामने आई है. काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण पाया. मौके पर हालात तनावपूर्ण हैं. अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है. विशेष समुदाय के लोगों को बचाकर पुलिस अपने साथ ले गई. 

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: तेजस्वी यादव पर संजय झा का तंज, कहा- 'उनको अपनी पार्टी की नहीं हमारी है ज्यादा चिंता'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना: सैटेलाइट टाउनशिप पर बवाल! मंत्री के सामने किसानों का हंगामा
पटना: सैटेलाइट टाउनशिप पर बवाल! मंत्री के सामने किसानों का हंगामा
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स

वीडियोज

राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !
चीनी के दाम पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget