एक्सप्लोरर

Bihar Politics: तेजस्वी यादव पर संजय झा का तंज, कहा- 'उनको अपनी पार्टी की नहीं हमारी है ज्यादा चिंता'

Bihar News: विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जदयू जुट गई है. बोधगया में जदयू की दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ. कार्यशाला में जदयू के प्रवक्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा.

Gaya News: जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह सांसद संजय कुमार झा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को अपनी पार्टी से ज्यादा हमारी चिंता सता रही है. नेता प्रतिपक्ष अपनी पार्टी को देखें, जदयू की चिंता छोड़ दें. संजय झा बोधगया में मंगलवार को जदयू की दो दिवसीय कार्यशाला के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे. उन्होंने बताया कि दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ है. कार्यशाला में प्रदेश प्रवक्ताओं और मीडिया सेल के लोग शामिल हुए हैं.

प्रशिक्षण कार्यक्रम दो दिनों तक चलेगा. बता दें कि कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया. संजय झा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काम को जनता तक पहुंचाना है. उन्होंने कहा, "बिहार में डबल इंजन की सरकार है. डबल इंजन की सरकार में किए गए विकास को लोगों तक पहुंचाना है. बिहार सरकार को केंद्र से मिली मदद पर भी चर्चा करना है. आगे लगने वाले उद्योगों की जानकारी को दी जाएगी." मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाईजैक वाले बयान पर संजय झा ने तेजस्वी यादव को आड़े हाथों लिया.


Bihar Politics: तेजस्वी यादव पर संजय झा का तंज, कहा- 'उनको अपनी पार्टी की नहीं हमारी है ज्यादा चिंता

तेजस्वी यादव पर संजय झा ने साधा निशाना

उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री की बिहार यात्रा आगे भी जारी रहेगी. तेजस्वी यादव को अब कोई पॉइंट नहीं मिल रहा है. इसलिए हमारी पार्टी की ज्यादा चिंता कर रहे हैं." जदयू सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी बात करते हैं. तेजस्वी यादव अपनी पार्टी की बात नहीं करते हैं. हमारी पार्टी के बारे में ज्यादा बात करते हैं." राजद को परिवारवादी पार्टी बताते हुए संजय झा ने कहा कि बिहार की जनता जानती है. तेजस्वी यादव पार्टी परिवार से बाहर कुछ नहीं हैं. वहीं, चिराग पासवान के विधानसभा चुनाव लड़ने पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी.


Bihar Politics: तेजस्वी यादव पर संजय झा का तंज, कहा- 'उनको अपनी पार्टी की नहीं हमारी है ज्यादा चिंता

चिराग पासवान के चुनाव लड़ने पर क्या कहा?

संजय झा ने कहा कि चुनाव लड़ना चिराग पासवान का अपना फैसला है. हर किसी को चुनाव लड़ने का अधिकार है. चिराग पासवान अपना निर्णय खुद ले सकते हैं. पहलगाम की आतंकी घटना पर जदयू सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पूरा देश खड़ा है. केंद्र सरकार का निर्णय मान्य होगा. देश के खिलाफ इस तरह की घटना कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी. जदयू की कार्यशाला में देश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, मुख्यालय प्रभारी चंदन सिंह सहित अन्य नेता पहुंचे हैं. 

ये भी पढ़ें- 'इस बार निकम्मी और नकारा सरकार को...', शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज से भड़के तेजस्वी यादव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
यूपी में उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत! फिर एक्टिव हुआ मानसून, कई जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत! फिर एक्टिव हुआ मानसून, कई जिलों में बारिश का अलर्ट
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget