एक्सप्लोरर

Bihar Politics: इंडिया गठबंधन के नेताओं को गुरु प्रकाश ने क्यों दी खुली चुनौती? कहा- 'मेरा खून...'

Bihar Politics: गुरु प्रकाश ने कहा कि जितने भी परिवारवादी लोग हैं यह आरक्षण और संविधान को ढाल बना रहे. कांग्रेस के लोग जब आरक्षण की बात करते हैं तो हमें गुस्सा भी आता है.

Guru Prakash Attack on Congress: आरक्षण और संविधान को लेकर जारी बयानबाजी के बीच बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश ने इंडिया गठबंधन के नेताओं को खुला चैलेंज दिया है कि जो संविधान के ज्ञाता हैं, जो संविधान के बारे में पूरी जानकारी रखते हैं वह हमसे बात करें. उन्होंने कहा कि कांग्रेस आरक्षण और संविधान को लेकर राजनीतिक हथकंडा बना रही है. बुधवार (01 मई) को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने यह बातें कहीं.

गुरु प्रकाश ने कहा कि इंडिया गठबंधन को सावधान हो जाना चाहिए क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि जब तक वह जीवित हैं, जब तक वह पृथ्वी पर हैं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को मुस्लिम समाज में नहीं जाने देंगे.

लालू यादव पर भी गुरु प्रकाश ने साधा निशाना

पत्रकारों को संबोधित करते हुए आगे गुरु प्रकाश ने कहा कि यह जितने भी परिवारवादी लोग हैं यह आरक्षण और संविधान को ढाल बना रहे. लालू यादव जो सामाजिक न्याय की बात करते हैं उनके दो बेटा विधायक, एक बेटी सारण से उम्मीदवार और एक बेटी पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से उम्मीदवार हैं. उसी में से एक राज्यसभा सांसद भी है. ऐसे लोग जब संविधान की बात करते हैं तो मेरा खून खौलता है.

गुरु प्रकाश ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर ने जवाहरलाल नेहरू को चेतावनी देते हुए कहा था कि आपको मुसलमान की चिंता है, आप दलित की चिंता करिए. कांग्रेस के लोग जब आरक्षण की बात करते हैं तो हमें गुस्सा भी आता है और खून भी खौलता है. यह लोग एक्सरे करने की बात करते हैं. आरक्षण की बात करते हैं. इन लोगों के समय में आज तक किसी को राज्यसभा में नहीं भेजा गया. राजीव गांधी के समय में 1990 में इन लोगों ने मंडल कमीशन का विरोध किया.

परिवारवाद का क्या है मतलब?

गुरु प्रकाश ने कहा कि परिवारवाद की बात निश्चित रूप से निष्पक्ष होनी चाहिए. 1952 से 2024 तक कोई पिता-पुत्र हमारे यहां अध्यक्ष हुआ है क्या? परिवारवाद का अर्थ क्या है कि एक परिवार के अंदर पार्टी रहती है. जंगलराज का अर्थ है कि अपराधी किस्म के लोग जब सत्ता में आते हैं तो अपराधियों को संरक्षण मिलता है.

यह भी पढ़ें- CM नीतीश कुमार को झटका, लोकसभा चुनाव के बीच JDU के इस बड़े नेता ने दिया इस्तीफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: खतरे में विधायकों के PA-PS की नौकरी? CM सम्राट का बड़ा फरमान
बिहार: खतरे में विधायकों के PA-PS की नौकरी? CM सम्राट का बड़ा फरमान
बिहार में 8 दिन बाद खत्म हुई सफाई कर्मियों की हड़ताल, सरकार ने मानी ये बड़ी मांगें
बिहार में 8 दिन बाद खत्म हुई सफाई कर्मियों की हड़ताल, सरकार ने मानी ये बड़ी मांगें
नेपाल की बारिश से बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा, कोसी उफान पर, बैराज के 33 गेट खुले
नेपाल की बारिश से बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा, कोसी उफान पर, बैराज के 33 गेट खुले

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Mom Viral Video : मां से दूर होने का कहा तो रोने लगा मासूम, वीडियो देख भर आएगा गला
मां से दूर होने का कहा तो रोने लगा मासूम, वीडियो देख भर आएगा गला
Embed widget