एक्सप्लोरर

Government Jobs in Bihar: बिहार में 10 लाख नौकरी को लेकर CM नीतीश का बड़ा बयान, अधिकारियों को दिए निर्देश

Sarkari Naukari: महागठबंधन सरकार नौकरी को लेकर बराबर बात कहती है. वहीं, शनिवार को सीएम नीतीश कुमार ने बीपीएससी के कार्यक्रम में इस मुद्दे पर बयान दिया.

पटना: बिहार में बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है. महागठबंधन की सरकार बनने से पहले तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने 10 लाख नौकरी देने की बात कही थी. महागठबंधन में जाने के बाद सीएम नीतीश कुमाार (Nitish Kumar) ने 20 लाख नौकरी की बात कही थी. वहीं, इस मुद्दे पर शनिवार को उन्होंने अधिकारियों को प्रदेश में 10 लाख युवाओं को नौकरी और 10 लाख लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए तेजी से काम करने के निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो. इस पर अधिकारियों को ध्यान रखना होगा.

बीपीएससी की वर्षगांठ पर पहुंचे थे सीएम

नीतीश कुमार शनिवार को बिहार लोक सेवा आयोग की पांच वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बीपीएससी की स्थापना 1 अप्रैल, 1949 में हुई थी जिसका मुख्यालय रांची में था, लेकिन वर्ष 1951 में इसका मुख्यालय रांची से पटना स्थानांतरित किया गया.इस आयोग में एक अध्यक्ष के साथ पहले 10 सदस्य हुआ करते थे लेकिन बिहार से झारखंड के अलग होने के बाद अध्यक्ष के साथ सदस्यों की संख्या छह कर दी गई.

मूल्यांकन पारदर्शी और बेहतर ढंग से हो- नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार राज्य कर्मचारी चयन आयोग, बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग जैसे आयोगों के माध्यम से भी कई कार्य किये जा रहे हैं. पिछले 18 वर्षों से विभिन्न पदों पर 24 हजार 301 नियुक्ति की गई है और 45 हजार 892 पदों पर नियुक्ति की कार्रवाई चल नहीं है. परीक्षा कार्य का संचालन बेहतर और पारदर्शी ढंग से हो और कार्य पूरी ईमानदारी से की जाए, जिससे कोई गड़बड़ी न कर सके. उन्होंने जोर देकर कहा कि मुख्य परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी जो साक्षात्कार में शामिल होते हैं, उन अभ्यर्थियों का मूल्यांकन पारदर्शी और बेहतर ढंग से हो जिससे किसी को कोई शिकायत न हो.

कई मंत्री और अधिकारी रहे मौजूद

मुख्यमंत्री ने आश्वासन देते हुए कहा कि बिहार लोक सेवा आयोग को जो भी आवश्यकता है, सरकार इसमें सहयोग करेगी. वहीं, इस कार्यक्रम को वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष अतुल प्रसाद सहित कई मंत्री और अधिकारी मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें: Bihar Violence: सासाराम और नालंदा की घटना पर CM नीतीश ने दी प्रतिक्रिया, बीजेपी के आरोप पर कहा- उन्हें भूलने की आदत है 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
तेज प्रताप यादव को भेजा पटना के बेऊर जेल, NEET मामले में प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ का है आरोप
तेज प्रताप यादव को भेजा पटना के बेऊर जेल, NEET मामले में प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ का है आरोप
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget