एक्सप्लोरर

बिहारः ऑर्केस्ट्रा में चाकू गोदकर युवक की हत्या, अश्लील गाना बजाने किया था विरोध

गोपालगंंज के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के गम्हारी गांव में बुधवार की रात घटना को दिया गया अंजाम.दो लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही है पूछताछ, कई लोगों पर दर्ज कराई है प्राथमिकी.

गोपालगंजः ऑर्केस्ट्रा में अश्लील गाना बजाने के विरोध पर गोपालगंज के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के गम्हारी गांव में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई. मंजीत कुमार सिंह इसी गांव का रहने वाला था. बुधवार की रात हुई इस घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई.

जानकारी के अनुसार, बुधवार की रात गम्हारी गांव में बैजनाथ साह की बेटी की बारात आई थी. बारातियों के मनोरंजन के लिए ऑर्केस्ट्रा का इंतजाम किया गया था. मंजीत के परिजनों के मुताबिक मध्य विद्यालय गम्हारी में ऑर्केस्ट्रा चल रहा था जिसमें अश्लील गीत बजाए जा रहे थे.

पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए परिजन

इस दौरान मंजीत ने ऑर्केस्ट्रा में संचालक से अश्लील गीत बजाने का विरोध किया जिसके बाद उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी गई. चाकू से गोदकर अधमरा कर दिया गया. घटना की जानकारी होने पर युवक को उसके परिजनों ने इलाज के लिए बैकुंठपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए जहां से डॉक्टर ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

गोरखपुर जाने के दौरान रास्ते में युवक की मौत

सदर अस्पताल से भी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया. हालांकि गोरखपुर जाने के दौरान ही रास्ते में रात के करीब दो बजे युवक की मौत हो गई. घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया.

दो लोगों को हिरासत में लेकर हो रही पूछताछ

परिजनों के बयान पर सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस अधिकारी बीएन राय ने कहा कि दो आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल देख पुलिस कैंप कर रही है. शैलेश साह, दीपक साह, संतोष साह, टिंकू साह, राहुल साह, रोहित साह, पवन सिंह को नामजद किया गया है.

सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मुकेश कुमार ने कहा कि युवक की स्थिति काफी नाजुक थी, जिसके बाद उसे रेफर किया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई. गोपालगंज के एसपी आनंद कुमार ने कहा कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी हो रही है. परिजनों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. दो लोगों को हिरासत में भी लिया गया है.

यह भी पढ़ें- 

बिहार: साइबेरियन क्रेन से गुलजार हुआ पटना, जानें आर्मी कैंट दानापुर में क्या किए जा रहे इंतजाम 

बिहारः RJD विधायक के बदले ‘सुर’, कहा- हिना मैडम हमारी मालिक, बोलेंगी तो पार्टी से दे दूंगा इस्तीफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी एनकाउंटर पर मंत्री अशोक चौधरी का बड़ा बयान, कहा- 'कुछ तो उनकी गलती...'
भरत तिवारी एनकाउंटर पर मंत्री अशोक चौधरी का बड़ा बयान, कहा- 'कुछ तो उनकी गलती...'
भरत तिवारी की पिस्टल नकली थी? बिलौटी पहुंचे अशोक चौधरी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
भरत तिवारी की पिस्टल नकली थी? बिलौटी पहुंचे अशोक चौधरी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
बांकीपुर उपचुनाव से पहले महागठबंधन में घमासान, प्रशांत किशोर पर कांग्रेस-RJD आमने-सामने
बिहार: बांकीपुर उपचुनाव से पहले महागठबंधन में घमासान, प्रशांत किशोर पर कांग्रेस-RJD आमने-सामने
बांकीपुर उपचुनाव: दूसरों को बनाया 'हीरो', क्या खुद सियासत के सुपरस्टार बन पाएंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर उपचुनाव: दूसरों को बनाया 'हीरो', क्या खुद सियासत के सुपरस्टार बन पाएंगे प्रशांत किशोर?

वीडियोज

Aamir Khan बोले, Gauri के साथ शुरू होगी जिंदगी की नई शुरुआत
Rakhi Sawant की Lock Upp 2 में एंट्री का बड़ा इशारा
Ram Kapoor बने Lock Upp 2 के सबसे अमीर कंटेस्टेंट!
Sunita Ahuja ने Govinda संग शादी को लेकर किए बड़े खुलासे
Gaurav Khanna ने Akanksha Chamola संग रिश्ते पर पहली बार तोड़ी चुप्पी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Sambit Patra WhatsApp Hack: 'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
UP चुनाव को लेकर चिराग पासवान का खास प्लान! 403 सीटों पर संगठन खड़ा करेगी पार्टी, गठबंधन पर सस्पेंस
UP चुनाव को लेकर चिराग पासवान का खास प्लान! 403 सीटों पर संगठन खड़ा करेगी पार्टी, गठबंधन पर सस्पेंस
IND A vs SL A: भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से रौंदा, गुरनूर बराड़ ने झटके 10 विकेट; सुदर्शन ने जड़ा शतक
भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से रौंदा, गुरनूर बराड़ ने झटके 10 विकेट; सुदर्शन ने जड़ा शतक
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
Ayushman Card: आपके आसपास कौन-से अस्पताल में मिलेगा कैशलेस इलाज? घर बैठे ऐसे चेक करें पूरी लिस्ट
आपके आसपास कौन-से अस्पताल में मिलेगा कैशलेस इलाज? घर बैठे ऐसे चेक करें पूरी लिस्ट
Glass Cleaning Hacks: धुंधले पड़ गए हैं घर के खिड़की-दरवाजों के कांच? इस आसान घरेलू तरीके से लाएं चकाचक चमक
धुंधले पड़ गए हैं घर के खिड़की-दरवाजों के कांच? इस आसान घरेलू तरीके से लाएं चकाचक चमक
Embed widget