एक्सप्लोरर

Gopalganj News: थानेदार का बालू माफिया से सांठगांठ! गोपालगंज में नगर थाना के इंस्पेक्टर के खिलाफ वारंट जारी

Bihar Police: 11 जुलाई को नगर थाना के फतहा गांव में बालू लदे ट्रक को पुलिस ने जब्त किया था. चौकीदार झूलन यादव को रखवाली के लिए तैनात किया गया था. इसी से जुड़ा मामला है.

गोपालगंज: सीजेएम मानवेंद्र मिश्र की कोर्ट ने नगर थाने के चौकीदार की अपील पर सुनवाई करते हुए नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार राय के विरूद्ध वारंट जारी किया है. सीजेएम कोर्ट में चौकीदार झूलन यादव की तरफ से अधिवक्ता सुधीर तिवारी ने तथ्यों व साक्ष्यों को पेश किया. इसके बाद अदालत ने प्रथम दृष्टया आईपीसी की धारा 323, 341, 506 भाग II के तहत आरोपित नगर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार राय के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

थानेदार पर अधीनस्थ को धमकी देने, अधीनस्थ के साथ दुर्व्यवहार करने और इनकार करने के विशिष्ट आरोप हैं. शिकायतकर्ता के आरोप को संज्ञेय अपराध मानते हुए कोर्ट ने इस मामले में नौ अगस्त को संज्ञान लेते हुए सम्मन जारी किया. थानाध्यक्ष को अपना पक्ष रखने का आदेश दिया. इसके बाद कोर्ट में थानेदार के उपस्थित नहीं होने पर कोर्ट से वारंट जारी हुआ. कोर्ट से वारंट जारी होने के साथ ही इंस्पेक्टर की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं.

क्या है मामला?

11 जुलाई को नगर थाना के फतहा गांव में बालू लदे ट्रक को पुलिस ने जब्त किया. ट्रक की रखवाली के लिए हरबासा गांव के रहने वाले चौकीदार झूलन यादव को तैनात कर दिया गया. रात के 2.30 बजे बोलेरो पर सवार चार-पांच लोग आए. चौकीदार को अपने कब्जे में लेकर मोबाइल छीन कर बेरहमी से पीटा. बोलेरो में सीट के नीचे डालकर पैर से दाब कर महम्मदपुर ले गए, जहां पीट कर हाईवे के किनारे फेंक कर भाग गए. होश में आने के बाद चौकीदार पैदल एक लाइन होटल पर पहुंचा. वहां से इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार राय को सूचना दी. खुद के घायल होने की बात कही, लेकिन वे उसकी बात नहीं सुने. बाद में घर वालों को बताया. घर वालों की खबर पर महम्मदपुर थाने की गश्ती गाड़ी की पुलिस ने चौकीदार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया.

थानेदार पर लगा चौकीदार को प्रताड़ित करने का आरोप

बताया गया कि इलाज के बाद जब चौकीदार झूलन यादव थाने पहुंचा तो उसका सहयोग करने के बदले थानेदार प्रताड़ित करने लगे. गाली-गलौज कर मारपीट की. बर्बाद कर देने की धमकी दी. इससे आहत होकर चौकीदार ने पुलिस के वरीय अधिकारियों से बालू माफिया से मिलकर बालू लदे ट्रक को भगा देने का आरोप थानेदार पर लगाया. जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो सीजेएम कोर्ट में इंसाफ के लिए अपील की.

कोर्ट को बताया- केस उठाने के लिए बनाया जा रहा दबाव

चौकीदार झूलन यादव के वकील सुधीर तिवारी ने कोर्ट को बताया कि केस को उठाने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है. उसे धमकी भी दी जा रही है. चौकीदार और उसके परिजनों को खतरा होने की बात सामने आई है. उधर, नगर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार राय से संपर्क करने पर उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया.

यह भी पढ़ें- Bihar News: गया के निरंजना नदी में नहाने गईं तीन बच्चियां डूबीं, एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
Patna News: पटना पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीर, प्रदर्शन के दौरान किया था हमला
पटना पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीर, प्रदर्शन के दौरान किया था हमला
Munger News: दिल्ली में लाठीचार्ज पर मुंगेर के छात्रों में गुस्सा, निकाला मार्च, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
दिल्ली में लाठीचार्ज पर मुंगेर के छात्रों में गुस्सा, निकाला मार्च, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत का बड़ा…
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत…
Embed widget