एक्सप्लोरर

OMG! बड़े शातिर हैं गोपालगंज और सीवान के ये सास-दामाद, 'बंटी-बबली' के साथ पकड़े गए तो सच से उठा पर्दा

Gopalganj News: सास प्रमिला देवी सीवान जिले के गोरियाकोठी थाना क्षेत्र के पहलेजपुर गांव की रहने वाली है. वहीं दामाद गोपालगंज जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव का रहने वाला है.

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज में मंगलवार को जब पुलिस ने एक सास और दामाद को बंटी बबली के साथ पकड़ा तो चौंक गई. पुलिस वाहन जांच कर रही थी. इसी दौरान इन्हें पकड़ा गया है. इनके कारनामे जानकर आप भी कहेंगे कि ये तो बहुत शातिर हैं. दरअसल बिहार में शराबबंदी है और धंधेबाज चोरी छिपे इसका धंधा कर रहे हैं. नए नए तरीके से हर दिन अवैध तरीके से इसकी खरीद बिक्री की जा रही. इसी क्रम में पुलिस ने सास और दामाद को गिरफ्तार किया है.

उत्पाद निरीक्षक प्रकाश चंद ने बताया कि यूपी से आने वाली गाड़ियों की मंगलवार को जांच हो रही थी. जांच के दौरान ही जब एक स्कूटी को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें 120 पीस बंटी-बबली शराब मिली. शराब जब्त होते ही महिला और स्कूटी चला रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार महिला और पुरुष रिश्ते में सास और दामाद हैं.  ये लगो उत्तर प्रदेश से शराब लाकर सीवान में बेचने का काम करते थे.

न्यायिक हिरासत में दोनों को भेजा गया

गिरफ्तार महिला सीवान जिले के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के पहलेजपुर गांव की प्रमिला देवी है. वहीं उसका दामाद गोपालगंज जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव का रहने वाला अतुल कुमार बताया जा रहा है. पुलिस ने गिरफ्तार कर दोनों को उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया. वहीं इस शराब तस्करी का खुलासा होने के बाद उत्पाद टीम ने चेक पोस्ट पर सख्ती बढ़ा दी है.

बता दें कि नए नए तरीके से शराब तस्कर पुलिस को और उत्पाद विभाग की टीम को चकमा देकर इस धंधा में लगे हैं. गोपालगंज से यूपी सटा हुआ है. ऐसे में अक्सर बॉर्डर पर इस तरह से तस्कर पकड़े जाते हैं. जांच के बाद भी तस्कर अपने इस धंधे से बाज नहीं आ रहे हैं. 

यह भी पढ़ें- Chapra News: हम दिल दे चुके सनम! पति ने कराई BF से पत्नी की शादी, घर से भागी तो हमेशा के लिए कर दिया विदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget