एक्सप्लोरर

Gopal Mandal: 'आते हैं वहीं मार देंगे', नीतीश कुमार के बड़बोले विधायक गोपाल मंडल ने JDU नेता को ही धमकाया!

JDU MLA Gopal Mandal: गोपाल मंडल पर लगे इस आरोप पर उनका पक्ष लिया गया लेकिन उन्होंने कुछ नहीं कहा. फिलहाल एसपी ने इस पूरे मामले में जांच की बात कही है.

Gopal Mandal: जेडीयू के विधायक गोपाल मंडल अपने कारनामों से सुर्खियों में रहते हैं. पार्टी के इस बड़बोले विधायक के कारनामों पर सीएम नीतीश कुमार भी कोई एक्शन नहीं लेते हैं. इससे समझा जा सकता है कि गोपाल मंडल किस तेवर में रहते होंगे. गोपाल मंडल पर एक बार फिर गंभीर आरोप लगा है. मामला थाने तक पहुंच गया है. धमकी भरे इस मामले में पीड़ित जेडीयू नेता नरेश मंडल (उम्र 65 वर्ष) ने परबत्ता थाने में बीते शनिवार (17 अगस्त) को शिकायत की है.

क्या है पूरा मामला?

परबत्ता थाने को दिए आवेदन में शिकायतकर्ता ने कहा है कि खगड़ा गांव में उनका एक लाइन होटल है. शुक्रवार (16 अगस्त) को जेडीयू के प्रदेश महासचिव विरेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में इस होटल में एक बैठक हुई थी. इस समय विधायक गोपाल मंडल ने एक-दो बार उन्हें फोन किया, लेकिन वह नहीं उठा सके. इसके बाद उन्होंने रात में गोपाल मंडल को फोन किया तो विधायक भड़क गए. जाति सूचक गाली देते हुए होटल को उजाड़ने की धमकी दे दी. नरेश मंडल ने कहा कि फोन पर ही विधायक ने कहा कि मेरे दुश्मन सबको बैठाते हो, आते हैं वहीं मार देंगे. 

'आज सिर्फ चेतावनी देनी है...'

शिकायतकर्ता नरेश मंडल ने कहा कि शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद वो अपने होटल के बगल में ही सोने चले गए. आधी रात को करीब 12:30 से 12:45 बजे के बीच चार आदमी पहुंचे. पेट और छाती पर राइफल रख दिया. वह हड़बड़ाकर उठा तो सभी गाली देने लगे. उन लोगों ने कहा कि गोपाल भैया आ गए हैं. तुम्हारी इतनी औकात हो गई कि गोपाल भैया के आदेश के बाद भी बहस करते हो. इस पर एक राइफलधारी ने कहा कि साहब गाड़ी में हैं और बोले हैं कि आज सिर्फ चेतावनी देनी है. दबिया हाथ में लिए एक आदमी ने कहा कि इसका आज गर्दन ही उतार देते हैं.

नरेश मंडल ने आवेदन में जिक्र किया है कि उन्होंने अपनी जान बचाने की गुहार लगाई. पैर पकड़कर माफी मांगते रहे. वे लोग रोड पर खड़ी सफारी गाड़ी की ओर देखते हुए कह रहे थे कि एक बार बोलिए ना साहब इसका आज खेल खत्म कर देते हैं. इस मामले में नवगछिया के एसपी पूरण झा ने कहा कि परबत्ता थाने को यह शिकायत मिली है. अभी केस दर्ज नहीं हुआ है. मामले की जांच की जा रही है. वहीं विधायक गोपाल मंडल से इस पर प्रतिक्रिया ली गई तो उन्होंने कुछ नहीं कहा. 

यह भी पढ़ें- Kolkata Doctor Case: मुकेश सहनी को CBI पर है भरोसा, कोलकाता रेप कांड पर बोले- 'दोषियों को...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस
NEET प्रदर्शन मामले में जन सुराज की 3 मांगें, मानेगी सम्राट सरकार?
NEET प्रदर्शन मामले में जन सुराज की 3 मांगें, मानेगी सम्राट सरकार?
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
Embed widget