एक्सप्लोरर

Giriraj Singh: 'मुसलमान हो गया पिछड़ा... ये सनातन हिंदुओं पर प्रहार', गिरिराज सिंह का बेगूसराय में बड़ा बयान

Giriraj Singh News: चौथे चरण में 13 मई को बेगूसराय में चुनाव होगा. फिर से गिरिराज सिंह को ही बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बनाया है. सभा को संबोधित करते हुए गिरिराज सिंह ने बयान दिया है.

Giriraj Singh Statement: केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह ने बुधवार (08 मई) को चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बड़ा बयान दिया. नया गांव थाना क्षेत्र के बागडोभ हाई स्कूल के प्रांगण में चुनावी सभा का आयोजन किया गया था. गिरिराज सिंह बीजेपी के किए गए कामों की उपलब्धि गिनाई. तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार में लालू यादव (Lalu Yadav) क्या करते थे? सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) का टुकुर-टुकर मुंह ताकते थे क्या? इस चुनावी सभा में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी पहुंचे थे.

गिरिराज सिंह ने कहा, "मैं डंके की चोट पर कहता हूं कि मैं विकास भी करता हूं और जब हिंदुओं पर जब प्रहार होता था, उनका मंदिर, शिव मंदिर मुसलमान तोड़ेगा तो गिरिराज सिंह वहां पर खड़ा होकर प्रतिकार करेगा. हम दोनों काम करते हैं."

गिरिराज सिंह ने लालू यादव पर किया हमला

गिरिराज सिंह ने कहा कि लालू बताएं कि यादव, कोईरी, कुर्मी, पिछड़े का आरक्षण क्यों छीन रहे हैं? गिरिराज सिंह ने कहा कि कर्नाटक में कानून बन गया कि मुसलमान पिछड़ा हो गया है. बताइए ये सनातन हिंदुओं पर प्रहार है कि नहीं? गिरिराज सिंह ने कहा कि मैं इसकी लड़ाई लड़ूंगा और सनातन पिछड़े का हक नहीं मरने दूंगा.

गिरिराज सिंह ने कहा कि बेगूसराय में नितिन गडकरी ने सिक्स लेन पुल दिया है. नरेंद्र मोदी ने रेल पुल भी दिया. गिरिराज सिंह ने कहा कि मैं अंतिम बात कहता हूं, सीपीआई ने चुनाव आयोग में शिकायत की थी कि गिरिराज सिंह इस तरह की बात करते हैं. मैं डंके की चोट पर कहता हूं कि मेरे लिए वोट मांगिएगा, लेकिन देशद्रोहियों से मेरे लिए वोट नहीं मांगिएगा.

उधर सभा में पहुंचे नितिन गडकरी ने कहा कि बेगूसराय के मटिहानी और शाम्हो को जोड़ने के लिए गंगा नदी पर 4 हजार 400 करोड़ की लागत से 48 किलोमीटर छह लेन के पुल का निर्माण कराया जा रहा है. गिरिराज सिंह ने मांग की थी. निश्चित रूप से यह होगा. चुनाव समाप्त होने के बाद इसका काम शुरू हो जाएगा. बता दें कि चौथे चरण में 13 मई को बेगूसराय में चुनाव होगा. फिर से गिरिराज सिंह को ही बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बनाया है. 

यह भी पढ़ें- 'नरेंद्र मोदी का प्रभाव कम हुआ', JDU विधायक गोपाल मंडल का बड़ा बयान, कहा- नहीं होगी 40 सीटों पर जीत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
चाकू से हमले के बाद पप्पू यादव की पहली प्रतिक्रिया, कहा- मैं बच गया लेकिन...
चाकू से हमले के बाद पप्पू यादव की पहली प्रतिक्रिया, कहा- मैं बच गया लेकिन...
Patna: विमल कुमार हत्याकांड पर बवाल, शव लेकर सड़क पर उतरे बिहार के EO
पटना: विमल कुमार हत्याकांड पर बवाल, शव लेकर सड़क पर उतरे बिहार के EO
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget