एक्सप्लोरर

बिहार में दूसरे AIIMS का हुआ शिलान्यास, नीतीश कुमार ने PM मोदी के आगे क्यों जोड़ लिए हाथ?

PM Modi Bihar Visit: दरभंगा एम्स के साथ प्रधानमंत्री ने कुल 12 हजार करोड़ से अधिक की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया. सीएम नीतीश ने कहा कि इससे दरभंगा का और विस्तार होगा.

PM Modi in Bihar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (13 नवंबर) को दरभंगा में बिहार के दूसरे एम्स का शिलान्यास किया. इस दौरान मंच पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बिहार के राज्यपाल, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, डिप्टी सीएम, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, सांसद चिराग पासवान समेत कई अन्य बड़े नेता मौजूद रहे. एम्स के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने 12 हजार करोड़ से अधिक की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया.

कार्यक्रम में आए लोगों को संबोधित करते हुए मंच से नीतीश कुमार इस काम के लिए पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया. नीतीश कुमार ने कहा कि एम्स के निर्माण का शिलान्यास प्रधानमंत्री की ओर से किया जा रहा है. दरभंगा में एम्स के निर्माण से बिहार के लोगों को काफी अच्छी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी.

...और नीतीश कुमार ने जोड़ लिए हाथ

नीतीश कुमार ने कहा, "एम्स बन जाएगा तो दरभंगा का बहुत विस्तार होगा. अपने इलाके से यहां इलाज कराने आने वाले लोगों को सुविधा होगी. इसको आदरणीय प्रधानमंत्री ने स्वीकार किया है. आज इसके उद्घाटन के लिए आए हैं. ये बहुत खुशी की बात है. इसके लिए मैं उनका अभिनंदन करता हूं." इतना कहते हुए मंच पर बैठे पीएम मोदी की ओर देखते हुए सीएम नीतीश कुमार ने अपने हाथ जोड़ लिए. यह देखकर पीएम नरेंद्र मोदी भी मुस्कुराए.

सभा को संबोधित करते हुए आगे नीतीश कुमार ने कहा कि इस जगह (दरभंगा) पर एम्स बन रहा है और आप लोगों (केंद्र) ने स्वीकार कर लिया ये बहुत अच्छा बनेगा. दरभंगा का जो मेडिकल कॉलेज है उसके बारे में तय कर दिया कि उसका और विस्तार करे देंगे. 2500 लोगों के इलाज का इंतजाम करेंगे और वो भी हम लोगों ने कर दिया है.

राज्य सरकार हर संभव करेगी सहयोग

नीतीश कुमार ने लोगों से कहा, "दरभंगा में एम्स बन जाएगा तो समझिए और ज्यादा शहर का विस्तार होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां पधारे हैं, ये आज शुरू कर रहे हैं. ये सारी बात आपको बता देंगे तो समझिए कि जितना हम लोग सोचते हैं ये उससे भी बढ़िया बनाएंगे. हमको मालूम है. जब ये खुद आ गए हैं. आप लोग हाथ उठाइए और उनका अभिनंदन करिए." नीतीश कुमार ने पीएम मोदी की ओर देखकर कहा कि इसके लिए जो भी राज्य सरकार को सहयोग करना है हम लोग सहयोग करेंगे.

यह भी पढ़ें- Sonepur Mela 2024: विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेले का आज होगा उद्घाटन, फैमिली टूर पैकेज का लें आनंद, क्या है रेट?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में पंचायतों का नए सिरे से होगा परिसीमन, कैबिनेट की बैठक में हुए कई बड़े फैसले
बिहार में पंचायतों का नए सिरे से होगा परिसीमन, कैबिनेट की बैठक में हुए कई बड़े फैसले
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
बंटी यादव और पंकज राय की हत्या मामले में कूदे खेसारी लाल यादव, 'मैं सम्राट चौधरी से…'
बंटी यादव और पंकज राय की हत्या मामले में कूदे खेसारी लाल यादव, 'मैं सम्राट चौधरी से…'
बिहार: श्रावणी मेले पर सम्राट सरकार की स्पेशल तैयारी, लेजर शो, ड्रोन शो… 3 लाख तक का इनाम भी
बिहार: श्रावणी मेले पर सम्राट सरकार की स्पेशल तैयारी, लेजर शो, ड्रोन शो… 3 लाख तक का इनाम भी

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget