एक्सप्लोरर

उपासना एक्सप्रेस में चली गोलियां, अपराधी को ले जाने के दौरान ट्रेन पर हमला, गार्ड घायल

ट्रेन की सबसे पीछे वाले बोगी में अपराधी कुणाल शर्मा को ले जाया जा रहा था. इसी दौरान मोकामा स्टेशन पर अपराधी ट्रेन पर सवार हो गए और गोलीबारी कर फरार हो गए.

लखीसराय: बिहार के मोकामा रेलवे स्टेशन पर बीती रात अपराधियों का तांडव देखने को मिला. अपराधियों ने डाउन लाइन से गुजरने वाली उपासना एक्सप्रेस में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया. दरअसल, उक्त ट्रेन से एक कुख्यात अपराधी को सियालदह ले जाया जा रहा था. इसी बीच पूर्व से घात लगाए अपराधी मोकामा स्टेशन पर ट्रेन पर सवार हुए और सियालदह ले जा रहे अपराधी पर गोली चला दी गई.

अपराधी के बदले गार्ड को लग गई गोली

हालांकि, गोली अपराधी कुणाल शर्मा को नहीं लगकर ट्रेन में यात्रा कर रहे गार्ड नवल किशोर को गोली लग गई. गार्ड नवल किशोर अपना ड्यूटी खत्म कर ट्रेन से जा रहे थे. इधर, ट्रेन में गोलीबारी की सूचना मिलने ही रेल पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. गाड़ी जैसे ही किऊल रेलवे स्टेशन पहुंची घायल गार्ड को उतारा गया और उसका इलाज कराया गया. घायल गार्ड की स्थिति फिलहाल ठीक बताई जा रही है.

गोलीबारी कर फरार हो गए अपराधी

मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन की सबसे पीछे वाले बोगी में अपराधी कुणाल शर्मा को ले जाया जा रहा था. इसी दौरान ट्रेन जैसे ही मोकामा स्टेशन से खुली तो अपराधी ट्रेन में सवार हो गए और तीन राउंड गोली चलाने के बाद जल्दी से मोकामा पर ही उतर कर फरार हो गए. फिलहाल किऊल आरपीएफ और जीआरपी के पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

यह भी पढ़ें  - 

रिटायर्ड पोस्टमास्टर के घर लूट, विरोध करने पर चाकू मारकर किया घायल, इस बहाने आए थे अपराधी बाजार में भीड़ जुटाने के लिए हुआ ऑर्केस्ट्रा का आयोजन, लोगों ने जमकर लुटाए पैसे, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान

वीडियोज

आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?
कौन 'गद्दार'! जंग आर-पार !
'प्रदर्शनी' Vs 'प्रदर्शन' तस्वीर वाली जंग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget