एक्सप्लोरर

Bihar News: राजधानी पटना में नए साल के प्रथम दिन टला बड़ा रेल हादसा, टूटी पटरी से गुजरी फरक्का एक्सप्रेस, मची खलबली

Patna News: राजधानी पटना के खुसरूपुर अप मेन लाइन की पटरी टूटी हुई मिली. यह देख रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना तत्काल रेल मंडल दानापुर के कंट्रोल को दी गई.

पटना: ठंडे मौसम की असर रेलवे पर भी देखने को मिल रहा है. राजधानी पटना में एक बड़ा हादसा (Bihar News) टल गया. अत्यधिक ठंड की वजह सोमवार की सुबह खुसरूपुर अप मेन लाइन की पटरी टूट गई थी. स्टेशन मास्टर कार्यालय के ठीक सामने रेल की पटरी टूटी थी. इसी दौरान सुबह 4.05 बजे फरक्का एक्सप्रेस (Farakka Express) काफी तेज गति से टूटी पटरी के ऊपर से गुजर गई. ट्रेन के गुजरने के दौरान असामान्य आवाज ने रेल कर्मियों को चौका दिया. ट्रेन जाने के बाद रेल कर्मियों ने जब देखा तो पटरी टूटी थी. यह देख कर रेलवे के महकमे में खलबली मच गई.

कड़ी मशक्कत के बाद पटरी को ठीक किया गया

घटना की सूचना तत्काल रेल मंडल दानापुर के कंट्रोल को दी गई. आनन फानन में फतुहा से पीडब्लूआई की टीम घटनास्थल पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद पटरी को ठीक किया गया. घटना के बाद दूसरी दो ट्रेन को अप लूप लाइन से निकाला गया. सुबह में यहां रुकने वाली सभी एक्सप्रेस एवं पैसेंजर ट्रेन अपने निर्धारित लाइन से ही गुजरी. सुबह के समय लगातार कई ट्रेनों के होने की वजह से रेल प्रशासन द्वारा पटरी को न्यूनतम समय में ही परिचालन लायक बनाया गया. पटरी की मरम्मत कार्य के बाद गतिसीमा नियंत्रित कर परिचालन को बहाल कराया गया है.

घटना की पूरे क्षेत्र में हो रही है काफी चर्चा

यह एक संयोग था कि टूटी रेल पटरी से सकुशल फरक्का गुजर गई और साल के प्रथम दिन एक बहुत बड़ा हादसा टल गया. हालांकि कुछ ही समय में रेल प्रशासन ने पटरी को ठीक कर लिया, लेकिन इस घटना की पूरे क्षेत्र में काफी चर्चा हो रही है. रेल प्रशासन बड़ा हादसा टल जाने से सुकून में तो है, लेकिन ठंड को देखते हुए सतर्कता को लेकर अलर्ट है.

ये भी पढ़ें: Watch: बिहार की 'लठबाज' पुलिस! सीतामढ़ी में महिला को दौड़ा-दौड़ाकर मारा, हैरान कर देगा ये VIDEO

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
बिहार में होगी बंपर बहाली, सम्राट सरकार में भरे जाएंगे 1.72 लाख पद
बिहार में होगी बंपर बहाली, सम्राट सरकार में भरे जाएंगे 1.72 लाख पद
BJP उपेंद्र कुशवाहा के आगे झुकी! MLC का इस्तीफा, दीपक प्रकाश की कुर्सी सेफ
BJP उपेंद्र कुशवाहा के आगे झुकी! MLC का इस्तीफा, दीपक प्रकाश की कुर्सी सेफ

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
What To Watch: ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
सोलर पैनल योजना को सरकार ने दिए 5070 करोड़, हर वक्त मिलेगी सस्ती बिजली
सोलर पैनल योजना को सरकार ने दिए 5070 करोड़, हर वक्त मिलेगी सस्ती बिजली
Embed widget