एक्सप्लोरर

बिहार विधानसभा में दीवार से टकराई इलेक्ट्रिक बस, आज ही CM नीतीश ने किया है उद्घाटन

उद्घाटन समारोह में शामिल होने के बाद सीएम नीतीश समेत अन्य नेता इलेक्ट्रिक बस पर सवार होकर बिहार विधानसभा पहुंचे थे. विधानसभा से लौटने के दौरान बस दीवार से टकरा गई.

पटना: बिहार में मंगलवार इलेक्ट्रिक बस परिचालन सेवा का उद्घाटन किया गया है. सीएम नीतीश ने डिप्टी सीएम और परिवहन मंत्री की मौजूदगी में बस को झंडी दिखाकर रवाना किया और खुद भी बस पर बैठकर बिहार विधानसभा पहुंचे. विधानसभा पहुंचने तक तो सब ठीक था. लेकिन लौटते वक्त बस चालक ने बस पर नियंत्रण खो दिया और बस विधानसभा में ही दीवार से टकरा गई. टक्कर की वजह से दीवार टूट गया. वहीं, बस में भी खरोंच आयी है.

लोगों ने बस चालक को किया गाइड

इधर, नए बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद विधानसभा परिसर में मौजूद लोग दौड़े और बस चालक को गाइड कर सही सलामत बस को रवाना किया. गौरतलब है कि देश भर में बिहार ऐसा तीसरा राज्य है जहां इलेक्ट्रिक बस का परिचालन शुरू किया गया है.

सीएम नीतीश ने किया उद्घाटन

गौरतलब है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को सूबे में इलेकट्रिक बस समेत अन्य 82 बसों के परिचालन सेवा का उद्घाटन किया है. इस दौरान डिप्टी सीएम तरीकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, परिवहन मंत्री शीला कुमारी समेत अन्य नेता और अधिकारी मौजूद थे. इन बसों में 70 डीलक्स, सेमी डीलक्स और 12 इलेक्ट्रिक बस शामिल हैं. कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कुल 25 इलेक्ट्रिक बसों का परिचालन इसी महीने से शुरू होना था, जिसमें से 12 बसों का शुभारंभ हो चुका है. बाकी बसें भी इसी महीने आ जाएंगी, जिसके बाद उसका भी परिचालन शुरू कर दिया जायेगा.

इलेक्ट्रिक बसों का परिचालन शुरू होना अच्छी बात

उन्होंने कहा कि 2019 में जब पहली बार इलेक्ट्रिक कार आयी थी, तभी से मैं उसका इस्तेमाल कर रहा हूँ. कई मंत्रियों और अधिकारियों को भी इसके इस्तेमाल के लिए कहा गया है. ये बहुत अच्छी बात है कि आज इलेक्ट्रिक बसों का भी उद्घाटन किया गया है. इससे पर्यावरण को भी कहीं से कोई नुकसान नहीं होता है. इन गाड़ियों में सब कुछ ऑटोमैटिक है.

यह भी पढ़ें - 

तेजस्वी यादव का बीजेपी पर तंज- सारे केंद्रीय मंत्री बारात लेकर पहुंचे, लेकिन बंगाल में इनका दूल्हा कौन? बिहार में IAS अफसरों की भारी कमी, डेढ़ सौ से ज्यादा पद खाली, 14 अफसरों के जिम्मे कई विभाग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
कांग्रेस सांसद अकोइजम पर आरोपों से मचा बवाल, CJP की तिरंगा यात्रा पर BJP-JDU की चेतावनी
कांग्रेस सांसद अकोइजम पर आरोपों से मचा बवाल, CJP की तिरंगा यात्रा पर BJP-JDU की चेतावनी
बिहार: शराब तस्करों का पुलिस पर हमला, गोली लगने से सिपाही की मौत
बिहार: शराब तस्करों का पुलिस पर हमला, गोली लगने से सिपाही की मौत
बांग्लादेश-श्रीलंका जैसी होगी भारत की हालत? राहुल पर गिरिराज का बड़ा आरोप
बांग्लादेश-श्रीलंका जैसी होगी भारत की हालत? राहुल पर गिरिराज का बड़ा आरोप

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget