एक्सप्लोरर

Ramcharitmanas: 'मांगि कै खैबो मसीत को...', रामचरितमानस पर दिए गए रीतलाल यादव के बयान पर शिक्षा मंत्री ने की टिप्पणी

Prof Chandrashekhar Statement: बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. वहीं, एक बार फिर उन्होंने रामचरितमानस को लेकर बयान दिया है.

पटना: रामचरितमानस (Ramcharitmanas) के रचयिता तुलसीदास (Tulsidas) पर एक बार फिर बिहार में राजनीति गरमा गई है. आरजेडी (RJD) के विधायक रीतलाल यादव (Ritlal Yadav) के बाद शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने रामचरितमानस और तुलसीदास को लेकर बयान दिया है. प्रो. चंद्रशेखर ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि  तुलसीदास  ने लिखा है 'मांगि कै खैबो मसीत को सोइबो' तो हो सकता है कि जो व्यक्ति मांग कर खाता था, वह मस्जिद में सोता भी होगा. अपनी रचना वह वहां भी किए हो. हालांकि वहीं पर किए हो यह मैं नहीं कह सकता हूं, लेकिन वहां भी किए हो ये हो सकता है. जो व्यक्ति सोते हुए जगते हुए कुछ लिख पढ़  सकता हो तो अनुमान लगाया जा सकता है कि तुलसीदास वहीं पर रामचरितमानस लिखे हो.

बीजेपी ने दी प्रतिक्रिया

आरजेडी विधायक रीतलाल यादव के बयान पर शिक्षा मंत्री की राय पर बिहार में राजनीतिक बयानबाजी फिर तेज हो गई है. शिक्षा मंत्री के बयान के बाद बीजेपी ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है. बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता निखिल आनंद ने ट्वीट कर लिखा है कि 'बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर बार-बार हिंदू सनातन धर्म में आस्था रखने वालों को अपमानित कर रहे हैं. अगर हिंदू होने से तकलीफ है तो धर्म परिवर्तन करके मुसलमान बन जाए. चंद्रशेखर बताएं कि अपने घर- खानदान में शादी- विवाह- मृत्यु का संस्कार किस पद्धति से करते हैं.'

रीतलाल यादव ने कही थी ये बात

रामचरितमानस को मस्जिद में लिखे जाने की बात दानापुर से आरजेडी के विधायक रीतलाल यादव ने की थी. विवादित बयान के साथ बीजेपी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा था कि यह लोग हिंदुत्व की बात करते हैं. ये लोग राम मंदिर की बात करते हैं परंतु याद करिए जो रामचरितमानस की बात करते हैं वह मस्जिद में लिखा गया था. इतिहास उलट कर देख लीजिए. उस समय क्या हिंदुत्व खतरे में नहीं था. रीतलाल यादव ने यह भी कहा है कि  बीजेपी को अगर मुस्लिम से दिक्कत है तो बीजेपी में जितने भी मुस्लिम नेता हैं उनको बाहर निकाल देना चाहिए. आप अगर सच्चा हिंदुत्ववादी हैं तो आपके पार्टी में जितने भी मुस्लिम नेता हैं उसे हटा दीजिए. मुस्लिम लोगों को अपनी पार्टी में नहीं लाना चाहिए था.

जेडीयू ने बयान से किया किनारा

हालांकि जेडीयू ने आरजेडी विधायक और शिक्षा मंत्री के बयान से किनारा किया है .जेडीयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा है कि धर्म आस्था का विषय है. कोई भी व्यक्ति किसी धर्म में आस्था रखता है. यह उनका निजी मामला होता है. लेकिन ताज्जुब की बात है कि संवैधानिक पद पर बैठे हुए लोग भी अपनी सहूलियत के हिसाब से कुछ भी अनर्गल बयान दे देते हैं. उनको ऐसे बयानों से बचना चाहिए. इससे गलत मैसेज जाता है. धर्म पर बयानबाजी बीजेपी का एजेंडा है.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: चुनाव को लेकर सीएम नीतीश की आशंका पर अश्विनी चौबे का तंज, पूछा-चुनाव आयुक्त हैं क्या?

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: MLC की 8 सीटों पर आज वोटिंग, नीरज कुमार ने कहा- 'नीतीश मॉडल पर वोट..'
बिहार: MLC की 8 सीटों पर आज वोटिंग, नीरज कुमार ने कहा- 'नीतीश मॉडल पर वोट..'
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?

Embed widget