एक्सप्लोरर

तेजस्वी यादव ने तेज प्रताप को निशु के साथ भेजा था मालदीव? BJP का बड़ा दावा, दिया ये सबूत

Tej Pratap Yadav: बीजेपी नेता का कहना है कि तेज प्रताप को परिवार का पूरा संरक्षण प्राप्त है. निष्कासन भी महज चुनाव तक है. बिहार चुनाव खत्म होते ही विधान परिषद या राज्यसभा में भेज दिया जाएगा.

Bihar Politics: लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव कुछ दिनों पहले मालदीव से लौटे हैं. सोशल मीडिया पर कुछ चैट के स्क्रीनशॉट वायरल हो रहे हैं जिसके जरिए दावा किया जा रहा है कि तेजस्वी यादव ने ही तेज प्रताप को मालदीव भेजा था. इस स्क्रीनशॉट को सबूत के तौर पर पेश करते हुए बीजेपी नेता निखिल आनंद ने हमला बोला है. सोमवार (26 मई, 2025) को उन्होंने इस पूरे मामले में एक्स पर पोस्ट किया है. 

अपने पोस्ट में निखिल आनंद लिखते हैं, "पता नहीं यह फेसबुक मैसेंजर चैट कहां से, किसने और कैसे पब्लिक डोमेन में भेजा है या लीक किया है, लेकिन यह तेज प्रताप की आधिकारिक पत्नी ऐश्वर्या राय के अलावा दो प्रेमिकाओं के बीच की बातचीत प्रतीत होती है."

उन्होंने कहा, "इसका मतलब तो मामला और भी संगीन व गंभीर है. इससे तो लगता है कि तेजस्वी यादव ने ही तेज प्रताप और निशु सिन्हा का मालदीव टूर प्लान व स्पॉन्सर किया. इसका मतलब यह भी है कि तेज प्रताप का दो लड़कियों से संपर्क-संबंध है जिनसे उसकी शादी भी हो चुकी है और एक से तो बच्चे की प्लानिंग हो रही है."

'तेज प्रताप का निष्कासन पॉलिटिकल प्लॉटिंग'

बीजेपी नेता ने कहा, "ये तो गजब दिलचस्प फिल्मी कहानी है जिसमें पूरा लालू परिवार शामिल है. पूरे परिवार को पता है और परिवार एवं पार्टी से निष्कासन लालू जी की सिर्फ एक फैमिली प्लानिंग के तहत पॉलिटिकल प्लॉटिंग है. इस ड्रामे के बीच अभी भी तेज प्रताप को परिवार का पूरा संरक्षण प्राप्त है. निष्कासन भी महज चुनाव तक है. बिहार चुनाव खत्म होते ही विधान परिषद या राज्यसभा में भेज दिया जाएगा."

'अनुष्का या निशु में से एक का जीवित रहना मुश्किल था…'

उन्होंने यह भी कहा कि यह बड़ा संदेह उत्पन्न होता है कि यह खबर अगर मीडिया में नहीं आती तो अनुष्का या निशु सिन्हा में से एक का जीवित रहना भी मुश्किल था. या कहीं मार दी जातीं. इन लड़कियों ने अपने साथ हो रहे धोखे को जानने के बाद प्लानिंग करके इस मामले को पब्लिक डोमेन में लाया है, जिसके बाद तेज प्रताप ने पेज हैक होने की बात सफाई में कही और लालू परिवार में बवाल मचाने पर क्राइसिस मैनेजमेंट की मुहिम चली, लेकिन बात निकली थी तो दूर तलक तो जानी ही थी."

निखिल आनंद ने कहा कि यह गंभीर तहकीकात का विषय भी लगता है. यह फेसबुक मैसेंजर स्क्रीनशॉट कहां से, किसने, कैसे जारी किया या भेजा, इस बात की भी तहकीकात होनी चाहिए, लेकिन इससे लालू परिवार और तथाकथित पारिवारिक पार्टी का चाल-चरित्र-चेहरा सब बंद दरवाजे से खुलकर बाहर आ गया."

यह भी पढ़ें- तेज प्रताप को लेकर JDU का RJD पर हमला, लालू को कहा- आई वॉश कर रहे, तेजस्वी से की बड़ी मांग

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget