एक्सप्लोरर

‘जनता को पता चले कि लालू यादव का राज आने वाला है तो...’, डिप्टी CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान

Bihar Politics: उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू यादव गुंडों और अपराधियों के प्रतीक हैं. गुंडागर्दी लालू प्रसाद यादव के चलते होती है. बिहार में कानून का राज स्थापित है.

Bihar News: मोकामा गोलीकांड के आरोप में पूर्व विधायक अनंत सिंह को जेल भेजे जाने पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि बिहार में कानून अपना काम करता है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का शासन है. जिन लोगों पर आरोप थे उन्होंने सभी ने सरेंडर किया अब न्यायालय तय करेगा की कौन अंदर रहेगा और कौन बाहर रहेगा. बिहार में कानून का राज स्थापित है.

वहीं आरजेडी द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की चुप्पी पर सवाल खड़े करने के सवाल पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि वे (सीएम नीतीश) क्यों बोलेंगे. यदि तेजस्वी यादव या उनका परिवार पूरा बिहार जानता है कि गुंडागर्दी लालू प्रसाद यादव के चलते होती है. सिर्फ बिहार की जनता को ये पता चल जाए कि लालू यादव का राज आने वाला है तो बिहार की जनता डर जाती है. लालू यादव गुंडों और अपराधियों के प्रतीक हैं. इसलिए लालू यादव के परिवार के लोग सपना देखना बंद कर दें.  

अनंत सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
बता दें कि मोकामा गोलीकांड मामले में पूर्व विधायक अनंत सिंह व अन्य आरोपी सरेंडर कर चुके हैं. बाढ़ कोर्ट में अनंत सिंह ने सरेंडर किया. कोर्ट ने पूर्व विधायक को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेज दिया है. जिसको लेकर बिहार पुलिस के डीजीपी विनय कुमार की भी प्रतिक्रिया आई. उन्होंने कहा कि कानून सबके लिए बराबर है. चाहे वो पुलिस का अधिकारी हो, सरकारी कर्मचारी हो या सामान्य नागरिक, कानून सबके लिए बराबर है.

कानून के समक्ष समानता और कानून का शासन मूल सिद्धांत है. जिसको हमें अपनाना पड़ेगा. कानून का राज स्थापित करने के लिए जो कार्रवाईयां हैं उनको प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है. पुलिस की कार्यप्रणाली में ये सुनिश्चित किया जा रहा है कि कानून का पालन हो और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी और व्यापक कार्रवाई हो.

यह भी पढ़ें: ‘नीतीश कुमार बिना कागज देखे मंत्रिपरिषद के सदस्यों का नाम और विभाग बता दें’, प्रशांत किशोर ने दी चुनौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 97.84 लाख लोगों के खाते में भेजी गई सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, आपने किया चेक?
बिहार: 97.84 लाख लोगों के खाते में भेजी गई सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, आपने किया चेक?
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
Bihar Weather: बिहार में 3 दिन तक मानसून की सक्रियता जारी, 22 जिलों के लिए अलर्ट जारी, जानें IMD अपडेट
बिहार में 3 दिन तक मानसून की सक्रियता जारी, 22 जिलों के लिए अलर्ट जारी, जानें IMD अपडेट
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
Embed widget