एक्सप्लोरर

New Parliament Building: कांग्रेस नेता अजीत शर्मा बीजेपी राज्यसभा सदस्य पर भड़के, पूछा- सुशील मोदी हैं कौन?

Congress Reaction: बिहार विधानसभा के विस्तारीकरण भवन पर सुशील कुमार मोदी के दिए बयान पर बिहार में बयानबाजी शुरू हो गई है. इस पर कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने प्रतिक्रिया दी है.

पटना: नए संसद भवन (New Parliament Building) का उद्घाटन 28 मई को दिल्ली में होना है, लेकिन इसको लेकर बिहार की राजनीति गरम हो गई है. संसद भवन के उद्घाटन मामले को लेकर बिहार में महागठबंधन और बीजेपी (BJP) आमने सामने दिख रही है. इस विवाद पर सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने कहा है कि बिहार विधानसभा के विस्तारीकरण भवन का मुख्यमंत्री ने उद्घाटन किया था, उसमें राज्यपाल को क्यों नहीं बुलाया गया था? इस पर कांग्रेस (Congress) विधायक दल के नेता अजीत शर्मा (Ajit Sharma) ने पलटवार किया है. उन्होंने शुक्रवार को कहा कि सुशील मोदी हल्की-फुल्की बातें नहीं करें, वो हैं क्या? कांग्रेस में उनसे कोई छोटा नेता है क्या ?उनको राज्यसभा सदस्य बनाया गया है, जनता तो उनको चुनी नहीं है. जनता तो हमलोग को चुन कर लाई है. 

बीजेपी लोगों को गुमराह कर रही है- अजीत शर्मा

अजीत शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने देश और बिहार को एक बार फिर गुमराह करना चाहती है. यह जो संसद भवन के उद्घाटन की बात है, इसमें प्रधानमंत्री के द्वारा महामहिम राष्ट्रपति को इग्नोर किया गया है. हम लोग कांग्रेस और सभी विपक्षी पार्टियों की यही मांग है कि संसद भवन का उद्घाटन महामहिम राष्ट्रपति के द्वारा किया जाए ,क्योंकि राष्ट्रपति सर्वोच्च पद होता है. इस बात को भरमाने के लिए यहां अनर्गल बयान दिया जा रहा है. बात दिल्ली की है और यह लोग पटना की बात कर रहे हैं. बात करें कि देश के राष्ट्रपति से संसद भवन का उद्घाटन हो. जनता को गुमराह करने का काम नहीं करें. 2014 से बीजेपी लगातार जनता को गुमराह करते आ रही है, लेकिन अब बिहार और देश की जनता गुमराह होने वाली नही है. जनता 2024 में बीजेपी की सरकार को उखाड़ फेंकेगी. 

'राष्ट्रपति से उद्घाटन होना चाहिए'

कांग्रेस नेता ने कहा कि बीजेपी हमेशा बेतुका बात बोलती है और  हमेशा लोगों को गुमराह करने वाली बात बोलती है. बेरोजगारी का मामला हो, महंगाई का मामला हो इन सबको पूरा नहीं करती है. 2014 से लगातार झूठा बयानबाजी कर गुमराह करते आ रही है. हम लोग को कोई बात नहीं करनी है. हम लोग का सीधा यह कहना है कि राष्ट्रपति से उद्घाटन होना चाहिए. अब बीजेपी के गुमराह करने से जनता गुमराह नहीं होने वाली है.

ये भी पढ़ें: New Parliament Building: 'इसमें अगर पड़िएगा तो…', नीतीश कुमार पर खूब बरसे आरसीपी सिंह, विरोधियों को ऐसे दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में सड़क हादसे के बाद बवाल! बस समेत 5 गाड़ियां फूंकीं, पुलिस पर भी पथराव
पटना में सड़क हादसे के बाद बवाल! बस समेत 5 गाड़ियां फूंकीं, पुलिस पर भी पथराव
नवादा: सकरी नदी बनी जिंदगी का खतरा! रोज जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे ग्रामीण
नवादा: सकरी नदी बनी जिंदगी का खतरा! रोज जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे ग्रामीण
'नितिन नवीन ने तो...' GEN Z पर मोहन भागवत के बयान पर RJD की तीखी प्रतिक्रिया
'नितिन नवीन ने तो...' GEN Z पर मोहन भागवत के बयान पर RJD की तीखी प्रतिक्रिया
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
रांची प्रोटेस्ट में एक अनशनकारी की बिगड़ी तबीयत, ले जाया गया अस्पताल
रांची प्रोटेस्ट में एक अनशनकारी की बिगड़ी तबीयत, ले जाया गया अस्पताल
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget