एक्सप्लोरर

नीतीश कुमार के बेटे का राजनीति में आना तय? JDU के नेता से मिल गया बड़ा संकेत!

Bihar CM Nitish Kumar: जेडीयू कोटे के मंत्री श्रवण कुमार का कहना है कि निशांत बहुत काबिल हैं. उनकी योग्यता में कोई कमी नहीं है. निशांत पर फैसला नीतीश कुमार को ही लेना है.

Nitish Kumar Son: सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार (Nishant Kumar) के सक्रिय राजनीति में आने एवं चुनाव लड़ने के सवाल पर जेडीयू कोटे के मंत्री एवं मुख्यमंत्री के गृह जिले नालंदा से आने वाले नेता श्रवण कुमार ने बड़ा संकेत दिया है. सोमवार (03 मार्च, 2025) को एबीपी न्यूज़ से उन्होंने कहा कि समय का इंतजार कीजिए. समय पर सब होता है. 

'निशांत बहुत काबिल… योग्यता में कोई कमी नहीं'

श्रवण कुमार ने कहा कि निशांत कुमार का विजन अच्छा है. अहम मुद्दों पर बोलते हैं. नापतोल कर बोलते हैं. जनता से अपील की है कि पिता (नीतीश कुमार) की फिर सरकार बनाइए. पिता को फिर मुख्यमंत्री बनाइए. उनकी बातों को मीडिया को प्राथमिकता से चलानी चाहिए. निशांत बहुत काबिल हैं. उनकी योग्यता में कोई कमी नहीं है.

'…थोड़ा इंतजार कीजिए'

जब उनसे पूछा गया कि नीतीश कुमार की राजनीति परिवारवाद के खिलाफ रही है. ऐसे में वह बेटे को कैसे सियासत में लाएंगे? इस पर उन्होंने कहा कि निशांत पर फैसला तो नीतीश कुमार को ही लेना है. नीतीश कुमार फैसला लेंगे तो बात आगे बढ़ेगी. इस सवाल पर कि नीतीश कुमार निशांत को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं. निशांत भी खुद कुछ नहीं बोलते कि राजनीति में आएंगे या नहीं? इस पर उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा कि थोड़ा इंतजार कीजिए.

श्रवण कुमार ने आगे कहा कि नीतीश को ही फैसला लेना है कि निशांत कुमार नालंदा के हरनौत या कहीं से भी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे या नहीं. बता दें कि सियासी गलियारों में चर्चा तेज है कि सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत होली के बाद सक्रिय राजनीति में आ सकते हैं और इस साल नालंदा के हरनौत से विधानसभा का चुनाव लड़ सकते हैं. इसी सीट से नीतीश विधानसभा का चुनाव लड़े हैं और जीते भी हैं. 

गौरतलब हो कि पटना में जेडीयू दफ्तर के आगे पोस्टर भी लगा था कि निशांत को राजनीति में आना चाहिए. मीडिया में भी निशांत बयान दे रहे हैं कि उनके पिता को लोग वोट दें और फिर से मुख्यमंत्री बनाएं. कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है कि उनके पिता के कामकाज को जनता तक पहुंचाएं. बताएं.

यह भी पढ़ें- Bihar Budget 2025: महिलाओं को दें 2500 रुपये, फ्री करें 200 यूनिट बिजली, बजट से पहले RJD की मांग, क्या बोली BJP?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सम्राट चौधरी माफी मांगें', सुधाकर सिंह भाजपा पर भड़के
'सम्राट चौधरी माफी मांगें', सुधाकर सिंह भाजपा पर भड़के
NEET आंदोलन के छात्रों को सरकारी नौकरी और पेंशन, किसने किया ऐलान?
NEET आंदोलन के छात्रों को सरकारी नौकरी और पेंशन, किसने किया ऐलान?
Bankipur Bypoll 2026: बांकीपुर में प्रचार का आज अंतिम दिन, वोटिंग और रिजल्ट कब?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रचार का आज अंतिम दिन, वोटिंग और रिजल्ट कब?
दारोगा बनने से पहले थम गई सांस! दौड़ के दौरान गिरे युवक की मौत
दारोगा बनने से पहले थम गई सांस! दौड़ के दौरान गिरे युवक की मौत

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
NEET आंदोलन के छात्रों को सरकारी नौकरी और पेंशन, किसने किया ऐलान?
NEET आंदोलन के छात्रों को सरकारी नौकरी और पेंशन, किसने किया ऐलान?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल, जानें कब और कहां होंगे मैच
भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल, जानें कब और कहां होंगे मैच
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
अपने ही हो जाएंगे अखिलेश के खिलाफ? UP चुनाव से पहले बढ़ेगी टेंशन!
अपने ही हो जाएंगे अखिलेश के खिलाफ? UP चुनाव से पहले बढ़ेगी टेंशन!
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
Embed widget