एक्सप्लोरर

तनातनी के बीच CM नीतीश पूर्णिया में करेंगे समीक्षा बैठक, सीमावर्ती जिलों के SP-DM रहेंगे मौजूद

India Pakistan Tension: 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद बिहार में हाई अलर्ट पर है. सीमावर्ती जिलों में विशेष चौकसी बरतने का निर्देश जारी हुआ है. इस बीच, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्णिया जानेवाले हैं.

Bihar News: भारत-पाकिस्तान तनाव (India Pakistan Tension) के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्णिया में शनिवार (10 मई, 2025) को सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करेंगे. समीक्षा बैठक में सीमावर्ती जिलों के वरीय अधिकारी शामिल होंगे. इस दौरान मुख्यमंत्री अधिकारियों को दिशानिर्देश भी देंगे. बता दें कि पाकिस्तान और पीओके में भारत की कार्रवाई के बाद बिहार सरकार अलर्ट है. सार्वजिक स्थलों, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, मंदिर, सरकारी दफ्तर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

सीमावर्ती जिलों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है. राज्य की नेपाल से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पुलिस और सुरक्षा बलों के जवान मुस्तैद हैं. सीमांचल से नजदीक बांग्लादेश- नेपाल का बॉर्डर है. बांग्लादेश-नेपाल सीमा से लगने वाले जिलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है. सीमावर्ती जिलों में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज आते हैं. बिहार पुलिस और एसएसबी के जवान सीमांचल इलाके में विशेष निगरानी कर रहे हैं.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सीमांचल दौरा

मुख्यमंत्री हाई लेवल मीटिंग में सुरक्षा व्यवस्था की अधिकारियों से जानकारी लेंगे. 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद में पेट्रोलिंग और गश्ती के जरिए निगरानी रखी जा रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों का जायजा ले रहे हैं. इससे पहले गुरुवार (08 मई, 2025) को उन्होंने सीएम आवास में डीजीपी, मुख्य सचिव और अन्य वरीय अधिकारियों के साथ बैठक की थी. एक्शन मोड में आए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को भी रक्सौल का दौरा कर सकते हैं.

अधिकारियों के साथ करेंगे समीक्षा बैठक

दरअसल, तनाव के हालात देखते हुए बिहार के सीमांचल को हाई अलर्ट पर रखा गया है. सरकार ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी है. छुट्टी पर गए पुलिसकर्मियों को वापस ड्यूटी पर लौटने का आदेश जारी हुआ है. सीमांचल की संवेदनशीलता को ध्यान में सीमा पर पुलिस और सुरक्षा-बलों की अतिरिक्त तैनाती भी की गई है. 

 ये भी पढ़ें- Bihar Weather: बिहार में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट, जानिए सभी जिलों के मौसम का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget