एक्सप्लोरर

Gopal Mandal: 'उनके सिर में दिनाय की बीमारी हो गई है', CM नीतीश के बड़बोले MLA गोपाल मंडल ने सम्राट चौधरी को बताया बच्चा 

Gopal Mandal Statement: जेडीयू विधायक गोपाल मंडल गुरुवार को कई मुद्दों को लेकर मीडिया से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने बीजेपी नेता सम्राट चौधरी को आड़े हाथों लिया.

भागलपुर: गोपालपुर के जेडीयू विधायक गोपाल मंडल (Gopal Mandal) अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. वहीं, गुरुवार को उन्होंने बीजेपी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी नीतीश कुमार के सामने में बच्चा हैं. सम्राट चौधरी के पिताजी कुछ बोलते तो बात सूट करता. यह सोचते हैं हम कुशवाहा नेता हैं और कुशवाहा को पलट देंगे. ऐसी बात नहीं है कि उनको बीजेपी ने उल्लू बनाने का काम किया है. सम्राट चौधरी ने कसम खाई है कि जब तक नीतीश कुमार को हराऊंगा नहीं तब तक मुरैठा खोलूंगा नहीं. 

सम्राट चौधरी को माथे में दिनाय की बीमारी हो गई है. बीमारी ढकने के लिए वह मुरैठा बांधे रखते हैं. 2024 में बीजेपी मुंह के बाल गिरेगी और 'इंडिया' एयरलाइंस सभी सीटों पर जीतेगा.

शिक्षकों के प्रशिक्षण के मुद्दों पर गोपाल मंडल ने दी प्रतिक्रिया

गोपाल मंडल ने कहा कि दीपावली एवं छठ के समय नवनियुक्त शिक्षकों के प्रशिक्षण में छुट्टी को लेकर उन्होंने कहा कि छुट्टी की कोई आवश्यकता नहीं है. वहीं, अपने वर्चस्व की बात करते हुए उन्होंने कहा कि मेरे पास कई हथियार हैं वैसे मेरा शरीर ही एक हथियार है, जो सामने आएगा फाड़ कर रख दूंगा. इस बात से राजनीतिक सरगर्मी काफी तेज हो गई है.

'नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बनेंगे'

आगे जेडीयू विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब तेजस्वी यादव को सब कुछ सौंप दिए हैं, लेकिन जब तक नीतीश कुमार हैं तब तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही बनेंगे. बता दें कि बिहार लोक सेवा आयोग के द्वारा शिक्षकों की बहाली हुई थी. इसमें सफल अभ्यर्थियों को आज नियुक्ति पत्र दिया गया. अब 4 अक्टूबर से सभी का प्रशिक्षण प्रारंभ होगा. इस बीच दीपावली और छठ है. इसको लेकर बिहार में राजनीति शुरू हो गई है.

पिस्टल विवाद पर बोले गोपाल मंडल 

आगे पिस्टल के मुद्दे पर मंडल ने भागलपुर के पत्रकारों से कहा कि आज पिस्टल के बारे में कुछ नहीं पूछेगा. गोपाल मंडल ने कहा कि वैसे मेरे पास हथियार की कोई कमी नहीं है. मेरा शरीर ही हथियार है. जो आएगा आमने-सामने उसे फाड़ दूंगा, अब मैं उस पिस्टल को लेने वाला भी नहीं, मेरे पास कई राइफल और बंदूके हैं, उसके अलावा भी कई हथियार हैं. वहीं, पटना में पत्रकारों से तू-तू मैं-मैं पर उन्होंने कहा कि मैं नीतीश कुमार से मिलने पटना गया था. पटना के पत्रकार मुझे अंदर ही नहीं जाने दे रहे थे. मैं पत्रकारों को सिर्फ कहा कि पीछे हट जाइए, लेकिन उन लोगों ने मेरी एक नहीं सुनी मेरी ऐसी कोई मंशा नहीं थी कि मैं किसी को डराऊ या धमकाऊ.

मैं गेहुअन सांप हूं- गोपाल मंडल 

आगे विधायक ने कहा कि पटना के पत्रकार ने मुझे उलझा दिया. मेरे पर पत्रकार इल्जाम लगा रहे हैं कि मैं गालीबाज विधायक हूं लेकिन मेरी भाषा ही यही है, अगर मैं गाली नहीं दूंगा तो हमारा विरोधी डरेगा कैसे? मैं गेहुअन सांप हूं. मैं कोई और सांप नहीं बनना चाहता हूं. नहीं तो मेरे से लोग डरेंगे कैसे? लालू यादव के नक्शे कदम पर मैं चलता हूं. मैंने उन्हीं से सीखा है क्योंकि बैकवर्ड के मसीहा वही थे. गुण तो उन्हीं का ना आएगा. बता दें कि नीतीश कुमार के बड़बोले गालीबाज नेता गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल कुछ दिनों पहले पिस्तौल लहराने को लेकर काफी चर्चा में थे.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: 'तास के पत्ते की तरह ये लोग छितरा जाएंगे', जीतन राम मांझी का I.N.D.I.A Alliance को लेकर बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget