एक्सप्लोरर

पंचायती राज संस्थाओं में कैसी हो व्यवस्था? CM नीतीश ने योजनाओं का उद्घाटन करते हुए बताई मन की बात

Bihar Panchayati Raj: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2615 पंचायत सरकार भवनों के शिलान्यास और 65 पंचायत सरकार भवनों के उद्घाटन का किया. इस दौरान उन्होंने विभाग को लेकर बड़ी बात कही.

Nitish Kumar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' में वीसी के जरिए गुरुवार को पंचायती राज विभाग के अंतर्गत 7160 करोड़ रुपये की लागत की 2615 पंचायत सरकार भवन एवं राज्य पंचायत संसाधन केंद्र, सोनपुर के भवन का शिलान्यास किया. साथ ही 13 जिला पंचायत संसाधन केंद्रों, 65 पंचायत सरकार भवन, ई-ग्राम कचहरी कोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम तथा जिला परिषद् पोर्टल का उद्घाटन किया.

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि आज 2615 पंचायत सरकार भवनों का शिलान्यास किया गया है. हमारा शुरू से ही 'पंचायत सरकार भवन' बनाने पर जोर है. हमारा कॉन्सेप्ट (विचार) है कि पंचायती राज संस्थाओं में वैसी व्यवस्था हो जो राज्य सरकार की होती है, इसलिए हमने इन भवनों को पंचायत भवन न कहकर 'पंचायत सरकार भवन' कहा है.

6858 भवन को किए गए स्वीकृत 

नीतीश कुमार ने कहा कि हमने प्रत्येक ग्राम पंचायत में 'पंचायत सरकार भवन' बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है. उन्होंने कहा कि शुरू में 330 'पंचायत सरकार भवन' बनाए गए. आज 'पंचायत सरकार भवन' के शिलान्यास के बाद राज्य के 8053 पंचायत भवनों में से 6858 भवन स्वीकृत कर दिए गए हैं. इनमें से 1548 पूर्ण हो गए हैं एवं शेष निर्माणाधीन हैं. आज के कार्यक्रम में 65 पंचायत सरकार भवनों का उद्घाटन भी किया गया है. उन्होंने कहा कि अब बचे हुए 1195 पंचायत सरकार भवनों के लिए उपयुक्त भूमि की तलाश की जा रही है. जिला पदाधिकारियों को आदेश दिया गया है.

2025 तक काम होगा पूरा- सीएम नीतीश

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे राज्य में 109321 वार्ड है जिसमें 1175740 स्ट्रीट लाइट लगाने का लक्ष्य है. आज 3 लाख 75 हजार सोलर स्ट्रीट लाइट का लोकार्पण किया जा रहा है. अब शेष बचे 8,00,740 स्ट्रीट लाइट लगाने का काम किया जा रहा है जिसे मार्च, 2025 तक पूरा करें. पहले की सरकार में कुछ नहीं किया गया. हमने बिजली के क्षेत्र में काफी काम कराया है. हर घर तक बिजली पहुंचा दी गई है और लोगों को इसका लाभ मिल रहा है.

ये भी पढे़ं: 'नीतीश कुमार को BJP ने हाईजैक कर लिया', तेजस्वी यादव के इस बयान पर आ गया JDU का जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
भरत तिवारी केस: पहली गिरफ्तारी पर मां ने कहा- 'खुशी मिली, लेकिन…'
भरत तिवारी केस: पहली गिरफ्तारी पर मां ने कहा- 'खुशी मिली, लेकिन…'
भरत तिवारी एनकाउंटर से STF जवान की गिरफ्तारी तक... जानें पूरी टाइमलाइन
भरत तिवारी एनकाउंटर से STF जवान की गिरफ्तारी तक... जानें पूरी टाइमलाइन
भरत तिवारी एनकाउंटर: STF जवान गिरफ्तार, हथियार डालने के बाद भी गोली चलाने का आरोप
भरत तिवारी एनकाउंटर: STF जवान गिरफ्तार, हथियार डालने के बाद भी गोली चलाने का आरोप

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नागरिकता पर बहस के बीच भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
नागरिकता पर बहस के बीच भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा- मैंने अपनी आंखों से देखा था
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा
Xप्लेन: E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब! क्या खुद उलझ गई बीजेपी सरकार?
E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब देकर कैसे उलझ गई बीजेपी सरकार?
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget