एक्सप्लोरर

बिहार NDA में टूट के आसार? पशुपति पारस हाजीपुर सीट पर अड़े, कहा- 'यहीं से लड़ूंगा'

Lok Sabha Election 2024 Bihar: पशुपति पारस का कहना है कि उनका हाजीपुर से लोकसभा चुनाव लड़ना तय है, चाहे गठबंधन कोई भी हो. जबकि एनडीए की तरफ से उन्हें लोकसभा सीट ऑफर की जा रही है.

Bihar Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में एनडीए गठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. सूत्रों की मानें तो पशुपति पारस पिछले करीब एक हफ्ते से बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह से मिलने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनको वक्त नहीं मिल पा रहा. हालांकि, पशुपति पारस गुट को एनडीए गठबंधन को लेकर बिहार में क्या कुछ चल रहा है, इस पर आधिकारिक तौर पर अब तक कोई जानकारी नहीं दी गई है.

सूत्रों का कहना है कि पशुपति पारस का हाजीपुर से चुनाव लड़ना तय है. भले ही वह किसी भी गठबंधन से लड़ें. पशुपति पारस को उम्मीद थी कि एनडीए गठबंधन की ओर से उन्हें कम से कम 2 से 3 सीटें दी जाएंगी, लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा. 

एनडीए गठबंधन में बने रहना पशुपति पारस के लिए मुश्किल?
वहीं, पशुपति पारस गठबंधन से बात करने के लिए कभी विनोद तावड़े तो कभी मंगल पांडे आ रहे हैं. हालांकि, उनकी तरफ से भी कोई ठोस आश्वासन नहीं मिल रहा है. ऐसे में गुजरते वक्त के साथ पशुपति पारस का बीजेपी का सहयोगी बने रहना थोड़ा मुश्किल ही लग रहा है.

चिराग पासवान और पशुपति पारस के बीच है लड़ाई
गौरतलब है कि बिहार में सीट शेयरिंग को लेकर कई पेंच फंसे हुए हैं. एक ओर भतीजे चिराग पासवान हाजीपुर सीट पर अपना दावा ठोक रहे हैं तो दूसरी ओर चाचा पशुपति पारस ये सीट देने को तैयार नहीं हैं. चाचा-भतीजे के बीच यह लड़ाई हाजीपुर सीट के लिए ही है. वहीं, अंदरखाने यह खबर आ रही थी कि एनडीए के तहत हाजीपुर सीट चिराग पासवान को देने का फैसला किया गया है और पशुपति पारस को राज्यसभा सीट ऑफर की जा रही है. हालांकि, पारस ऐसा नहीं चाहते. 

जानकारी के लिए बता दें कि चिराग पासवान फिलहाल जमुई सीट से सांसद हैं और पशुपति पारस हाजीपुर सीट से सांसद हैं. इस बार चिराग पासवान की मांग है कि वह जमुई की जगह हाजीपुर से लड़ना चाहते हैं और गठबंधन उनके पक्ष में फैसला लेता भी दिख रहा है, जिसे चाचा पारस नाराज हैं.

यह भी पढ़ें: Bihar Cabinet Expansion: बिहार में बीजेपी कोटे से किस जाति के कितने नेता बनेंगे मंत्री? यहां पढ़ें पूरा समीकरण

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JDU से अलग होने के बाद केसी त्यागी की पहली प्रतिक्रिया, नीतीश कुमार से क्यों किया किनारा?
JDU से अलग होने के बाद केसी त्यागी की पहली प्रतिक्रिया, नीतीश कुमार से क्यों किया किनारा?
चिराग पासवान ने बढ़ा दी तेजस्वी यादव की टेंशन! RJD के विधायकों को लेकर अब किया बड़ा दावा
चिराग पासवान ने बढ़ा दी तेजस्वी यादव की टेंशन! RJD के विधायकों को लेकर अब किया बड़ा दावा
बिहार का सिस्टम! नाला बनाकर ऐसे की ढलाई कि सड़क हो गई नीचे, गांव वालों को 'रिस्क' पर छोड़ा
बिहार का सिस्टम! नाला बनाकर ऐसे की ढलाई कि सड़क हो गई नीचे, गांव वालों को 'रिस्क' पर छोड़ा
राज्यसभा चुनाव: वोट नहीं देने वाले कांग्रेस के तीसरे विधायक का पहला रिएक्शन, 'महागठबंधन से…'
राज्यसभा चुनाव: वोट नहीं देने वाले कांग्रेस के तीसरे विधायक का पहला रिएक्शन, 'महागठबंधन से…'

वीडियोज

Mojtaba Khamenei जिंदा या मुर्दा?
Nita Ambani receives the KISS Humanitarian Award, honored for her work in education and women's empowerment
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच क्या ट्रंप हो गए हैं परेशान?
Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिनलैंड के राष्ट्रपति पर चढ़ा धुरंधर इफैक्ट! लंदन की सड़कों पर हुआ कुछ ऐसा... रणवीर सिंह भी होंगे हैरान
फिनलैंड के राष्ट्रपति पर चढ़ा धुरंधर इफैक्ट! लंदन की सड़कों पर हुआ कुछ ऐसा... रणवीर सिंह भी होंगे हैरान
UP Weather: यूपी में मार्च में ही तपिश का कहर! 40°C के करीब पहुंचा पारा, कब बदलेगा मौसम?
यूपी में मार्च में ही तपिश का कहर! 40°C के करीब पहुंचा पारा, कब बदलेगा मौसम?
Iran-US War: होर्मुज पर कब्जा करने जा रहा अमेरिका? ईरान के मिसाइल ठिकानों पर गिराए 5000 पाउंड वाले बस्टर बम
होर्मुज पर कब्जा करने जा रहा अमेरिका? ईरान के मिसाइल ठिकानों पर गिराए 5000 पाउंड वाले बस्टर बम
4 शब्दों में बयां किया प्यार, कुलदीप यादव ने शादी के बाद शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
4 शब्दों में बयां किया प्यार, कुलदीप यादव ने शादी के बाद शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
The Kerala BO Day 19:  'द केरल स्टोरी 2' ने तीसरे मंगलवार किया बड़ा कमाल, कलेक्शन 50 करोड़ के हुआ पार, जानें- 19 दिनों का मुनाफा
'द केरल स्टोरी 2' ने तीसरे मंगलवार को भी धुआंधार किया कलेक्शन, जानें- 19 दिनों का मुनाफा
Rajasthan: CM भजनलाल का अशोक गहलोत पर पलटवार, कहा- 'मैं जब भी दिल्ली जाता हूं तो...'
राजस्थान: CM भजनलाल का अशोक गहलोत पर पलटवार, कहा- 'मैं जब भी दिल्ली जाता हूं तो...'
मुंह में दिखें ये संकेत तो हो सकता है आंत का कैंसर, इग्नोर न करें डेंटिस्ट की ये वॉर्निंग
मुंह में दिखें ये संकेत तो हो सकता है आंत का कैंसर, इग्नोर न करें डेंटिस्ट की ये वॉर्निंग
ट्रेन में व्हाट्सऐप से कैसे ऑर्डर कर सकते हैं खाना? मिनटों में सीट पर आएगी गरमागरम थाली
ट्रेन में व्हाट्सऐप से कैसे ऑर्डर कर सकते हैं खाना? मिनटों में सीट पर आएगी गरमागरम थाली
Embed widget