एक्सप्लोरर

बड़ी खबरः चिराग को फिर लगा झटका, पिता रामविलास पासवान का सरकारी बंगला खाली करने का आदेश

पिछले साल आठ अक्टूबर को रामविलास पासवान की मृत्यु के बाद बंगले को खाली करने का नोटिस भी भेजा गया था. इसके बाद चिराग पासवान ने शहरी विकास मंत्रालय से मकान खाली करने के लिए थोड़ा और समय मांगा था.

नई दिल्ली/पटनाः लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष (चिराग गुट) चिराग पासवान की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं. अब उन्हें अपने पिता रामविलास पासवान का बंगला खाली करना होगा. शहरी विकास मंत्रालय के तहत आने वाले संपदा निदेशालय की ओर से 14 जुलाई को ये आदेश जारी किया गया था जिसके बाद चिराग ने थोड़ा वक्त मांगा था. दिल्ली के 12 , जनपथ स्थित इस बंगले में रामविलास पासवान तीन दशक से भी ज्यादा समय से रह रहे थे. 

चिराग पासवान को अब फिर से नोटिस भेजा गया है. इस बंगले में फिलहाल चिराग पासवान अपनी मां और परिवार के कुछ अन्य सदस्यों के साथ रह रहे हैं. चिराग पासवान खुद दूसरी बार लोकसभा के सांसद हैं और इस नाते उन्हें नॉर्थ एवेन्यू में एक मकान आवंटित किया गया है. हालांकि वो हमेशा से ही पिता रामविलास पासवान के जीवित रहते और उनके निधन के बाद से अपनी मां के साथ 12, जनपथ वाले बंगले में ही रहते आए हैं. 

पहली बरसी तक पिता के सरकारी बंगले में रहना चाहते थे चिराग

अब देखना होगा कि बंगला खाली करने के संबंध में नोटिस मिलने के बाद चिराग पासवान का अगला कदम क्या होगा? सूत्रों के मुताबिक पिछले महीने ही चिराग पासवान ने शहरी विकास मंत्रालय से मकान खाली करने के लिए थोड़ा और समय मांगा था. इस बारे में उनकी शहरी विकास मंत्री हरदीप पूरी से मुलाकात भी हुई थी. सूत्रों ने जानकारी दी कि अपने पिता रामविलास पासवान की पहली बरसी तक चिराग पासवान इसी बंगले में रहना चाहते हैं. आठ अक्टूबर को रामविलास पासवान की पहली बरसी होगी. 

पिछले महीने मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार में 40 से ज्यादा नए मंत्री बनाए गए थे. सूत्रों के मुताबिक इन सभी मंत्रियों को नए घर आवंटित किए जा रहे हैं. ऐसे में स्वर्गीय रामविलास पासवान का बंगला भी किसी नए मंत्री को आवंटित किया जाएगा. इस बंगले को चिराग पासवान के चाचा और केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस को आवंटित करने का प्रस्ताव दिया गया था. पारस के बाद इस बंगले को एक और केंद्रीय मंत्री को आवंटित किया गया लेकिन उन्होंने भी मना कर दिया था.

यह भी पढ़ें- 

Bihar Crime: आरा में आभूषण की दो दुकानों से 12 लाख रुपये के जेवर की लूट, पैदल ही आए थे बदमाश

Tokyo Olympics: ओलंपिक में बिहार की भागीदारी नहीं होने पर तेजस्वी यादव ने जताई नाराजगी, कही ‘दिल की बात’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
दरभंगा केस: मंत्री ने माना पुलिस से हुई गलती? जांच के आदेश
दरभंगा केस: मंत्री ने माना पुलिस से हुई गलती? जांच के आदेश
Bihar Weather: बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, तूफान के साथ वज्रपात की संभावना
बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, तूफान के साथ वज्रपात की संभावना
बिहार के सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए अच्छी खबर, मिलेंगे 10 हजार, करना होगा ये काम
बिहार के सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए अच्छी खबर, मिलेंगे 10 हजार, करना होगा ये काम

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget