एक्सप्लोरर

बिहार में शराबबंदी का कोई असर नहीं, मुर्गी फार्म में चल रही मिनी शराब फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़

मोहनिया अंचलाधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है. मुर्गी फार्म से भारी मात्रा में तैयार शराब के साथ ही कई सामान जब्त किए गए हैं.

कैमूर: बिहार में शराबबंदी कानून लागू है, इसके बावजूद लगभग हर जिले में अवैध शराब का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है. इसी क्रम में बिहार के कैमूर जिले के मोहनिया में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन किया है. पुलिस ने मोहनिया थाना क्षेत्र के दादर पंचायत के सरियांव गांव में मुर्गी फार्म में चल रहे मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन किया है. बता दें कि गुप्त सूचना के आधार पर मोहनिया अंचलाधिकारी राजीव कुमार और थाना प्रभारी राम कल्याण यादव ने ये कार्रवाई की है.

शराब के साथ ही कई सामान किया जब्त

मिली जानकारी अनुसार उक्त मिनी शराब फैक्ट्री में तस्करों द्वारा कच्चे स्प्रिट में कलर डालकर ब्लू लाइन नामक देसी शराब तैयार की जा रही थी. वहीं, उसकी अवैध पैकिंग भी की जा रही थी. इधर, जब इस संबंध में मोहनिया पुलिस को सूचना मिली तो उन्होंने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए मुर्गी फार्म से भारी मात्रा में देसी शराब बनाने में इस्तेमाल की जाने वाली स्प्रिट, शराब की बोतलें, ब्लू लाइन देसी कंपनी का स्टिकर सहित कई सामान जब्त कर लिया.

पुलिस ने शराब के साथ उक्त स्थान से दो बाइक भी जब्त की है. इधर, पुलिस के पहुंचने से पहले ही मौके से शराब बनाने और बेचने वाले सभी धंधेबाज फरार हो गए थे. ऐसे में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. हालांकि, मुर्गी फार्म से बरामद सभी सामान को पुलिस ट्रैक्टर पर लाद कर थाने ले आई है.

फार्म संचालक पर होगी कार्रवाई

इस संबंध में मोहनिया अंचलाधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है. मुर्गी फार्म से भारी मात्रा में तैयार शराब के साथ ही कई सामान जब्त किए गए हैं. वहीं, मोहनिया डीएसपी ने बताया कि मुर्गी फार्म से 1840 बोतल ब्लू लाइन शराब जब्त किया गया है. इस पूरे मामले में मुर्गी फॉर्म को सील किया जा रहा है. फिलहाल मामले की जांच चल रही है. मुर्गी फार्म के संचालक के बारे में पता चला है, उनके उपर कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें -

BJP सांसद राजीव प्रताप रूडी ने CM नीतीश को लिखा पत्र, इस बात को लेकर जताई आपत्ति बिहार में कहर बरपा रही है ठंड, ऑरेंज अलर्ट जारी, जानें- कब मिलेगी राहत?
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर

वीडियोज

UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |
Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget