एक्सप्लोरर

बिहारः चांदपुर के लोगों ने लगाया ‘चार चांद’, ढाई हजार की आबादी वाले इस गांव में एक भी संक्रमित नहीं

चांदपुर में अनुशासन और सावधानी की वजह से लोग इस बीमारी से दूर हैं. पिछले साल जब देश में लॉकडाउन लगा था तब ही इस गांव के लोगों ने गांव के सभी रास्तों पर एंट्री गेट बना दिया था. बाहर से आने वाले लोगों की निगरानी शुरू कर दी थी. इस काम में प्रशासन ने भी इनकी मदद की थी.

बेतियाः ‘दो गज की दूरी मास्क भी जरूरी’ इस तरह के ना जाने कई स्लोगन हैं जिसके माध्यम से सरकार लोगों को जागरूक कर रही है ताकि किसी तरह कोरोना संक्रमण को खत्म किया जा सके. ऐसे संदेशों से जागरूक होकर नरकटियागंज अनुमंडल क्षेत्र का चांदपुर गांव लोगों के बीच मिसाल पेश कर रहा है.

गांव के सभी रास्तों पर बनाया एंट्री गेट

बताया जाता है कि चांदपुर गांव में आज तक एक भी व्यक्ति कोरोना से संक्रमित नहीं हुआ. अनुशासन और सावधानी की वजह से इस गांव के लोग इस बीमारी से दूर हैं. पिछले साल जब देश में लॉकडाउन लगा था तब ही इस गांव के लोगों ने गांव के सभी रास्तों पर एंट्री गेट बना दिया था. बाहर से आने वाले लोगों की निगरानी शुरू कर दी थी. इस काम में प्रशासन ने भी इनकी मदद की थी.

गांव में रहते हैं करीब ढाई हजार लोग

गांव के लोगों की बातों को सुनकर और व्यवस्था को देखकर यह समझने वाली बात यह है कि शुरुआत से ही कभी इस महामारी को गांव के लोगों ने हल्के में नहीं लिया. इस गांव में करीब ढाई हजार लोग रहते हैं. शायद इसी का नतीजा है कि कोरोना वायरस इस गांव से दूर है.

दूसरे गांव के लोगों के लिए पेश की मिसाल

शनिवार को गांव का निरीक्षण करने के लिए नरकटियागंज प्रखंड के बीडीओ सतीश कुमार गांव में पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि चांदपुर गांव के लोगों ने इस महामारी में सरकार की गाइडलाइंस का बेहतरीन ढंग से पालन ही नहीं किया है बल्कि दूसरे लोगों के लिए मिसाल भी पेश की है. चांदपुर के लोग ज्यादा पढ़े लिखे नहीं हैं लेकिन सावधानी व अनुशासन का जो पाठ लोगों को पढ़ाया है वह इनके व्यक्तित्व को चार चांद लगा रहा है. जो काम पढ़े लिखे लोग नहीं कर पा रहें हैं वह इस गांव के लोगों ने किया है.

(स्टोरीः कैलाश कुमार)

यह भी पढ़ें- 

बिहारः दरभंगा में शराब धंधेबाजों ने पुलिस पर किया हमला, छापेमारी के दौरान 6 पुलिसकर्मी घायल

यूट्यूब के ‘ट्रेंडिंग म्यूजिक’ में एक नंबर पर चल रहा पवन सिंह का यह गाना, 24 घंटे में मिला 3 मिलियन व्यूज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD सांसद मनोज झा बोले, 'Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए'
RJD सांसद मनोज झा बोले, 'Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए'
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
शिक्षक फॉर्मल ड्रेस में स्कूल आएं, बिहार में गाइडलाइन जारी
शिक्षक फॉर्मल ड्रेस में स्कूल आएं, बिहार में गाइडलाइन जारी
बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया
बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget