एक्सप्लोरर

Srijan Ghotala: सृजन घोटाले की सरगना रजनी प्रिया की गिरफ्तारी कैसे हुई? CBI ने प्लान और मिशन का किया खुलासा

Srijan Scam News: सृजन घोटाले मामले में सीबीआई को बड़ी सफलता मिली है. इस घोटाले की मुख्य सरगना रजनी प्रिया की गिरफ्तारी को लेकर सीबीआई ने बड़ा खुलासा किया.

पटना: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने सृजन घोटाले (Srijan Ghotala) से जुड़े सभी आरोपियों का पता लगाने के लिए जून में नए सिरे से प्रयास शुरू किए थे, जिसके परिणामस्वरूप घोटाले की सरगना रजनी प्रिया (Rajni Priya) की गिरफ्तारी हुई. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने कहा कि सभी भगोड़े अपराधियों को न्याय के कठघरे में लाने के मिशन के तहत सृजन महिला विकास सहयोग समिति की सचिव रजनी प्रिया को पकड़ने की योजना जुलाई में शुरू हुई और बृहस्पतिवार को खत्म हुई, जब सीबीआई के अधिकारी मकान ढूंढने वाले बनकर उसके घर पहुंचे. घोटाला सामने आने के बाद 2017 से फरार प्रिया को पकड़ने के लिए महीने भर चले तलाश अभियान के दौरान सीबीआई की टीम ने बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और नई दिल्ली की खाक छानी.

सीबीआई को मिले थे अहम सुराग 

सीबीआई के अधिकारियों ने कहा कि जांच दलों ने प्रिया के ठिकाने के बारे में कोई सुराग का पता लगाने के लिए उसके परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और परिचितों की तकनीकी निगरानी का सहारा लिया. सीबीआई प्रिया के परिवार और परिचितों से मिलने के लिए रांची पहुंची, जहां उसका जन्म और पालन-पोषण हुआ था. काफी मशक्कत के बाद एजेंसी को एक घरेलू सहायक के बारे में अहम सुराग मिला, जो तब से प्रिया के साथ था, जब वह 10 साल का था. एजेंसी ने लड़के के परिवार का पता लगाया, जिसे शिकायत थी कि प्रिया उनके बेटे को अपने साथ ले गई थी. उन्होंने कहा कि परिवार को उससे कोई पैसा नहीं मिल रहा था और प्रिया लड़के को उसके परिवार से मिलने नहीं देती थी.

रजनी प्रिया लगातार बदल रही थी ठिकाना

अधिकारियों ने कहा कि एजेंसी ने इस नाराजगी को अपने फायदे के लिए इस्तेमाल किया, परिवार को आश्वासन दिया कि वे उनके बेटे को सुरक्षित वापस लाएंगे. इसके बदले उन्हें एक अन्य घरेलू सहायक मदन के बारे में सुराग मिला, जो दिल्ली में रहता था. मदन की मदद से, उन्हें प्रिया के ठिकाने के बारे में पता चला, जो 2017 में बिहार से भागने के बाद से लगातार अपने ठिकाने बदल रही थी. वह अपनी पहचान और ठिकाना छिपाने को लेकर इतनी सावधान थी कि उसने कथित तौर पर पिछले छह वर्ष के दौरान अपने 13 वर्षीय बेटे को स्कूल नहीं भेजा. गुरुवार की सुबह जब जांच टीम साहिबाबाद की राजेंद्र नगर कॉलोनी में पहुंची, जहां प्रिया छुपी हुई थी, तो प्रिया को संदेह हुआ और उसने उनसे बात नहीं की.

सीबीआई ने ऐसे की पहचान की पुष्टि

सीबीआई के अधिकारियों ने बताया कि अचानक आने वालों पर उसे संदेह हुआ. टीम ने बहुत समझाया कि वे किराए के मकान की तलाश कर रहे हैं, जिसके बाद उसने दरवाजा खोला. प्रिया की पहचान की पुष्टि करने के बाद, सीबीआई उसे हिरासत में लेकर पटना ले गई, जहां उसे एक विशेष अदालत के सामने पेश किया गया. 

मामले में 2017 से 24 मामले दर्ज किए गए

बता दें कि प्रिया ने एसएमवीएसएस की संस्थापक और अपनी सास मनोरमा देवी की मृत्यु के बाद भागलपुर में स्थित संगठन का नियंत्रण अपने हाथ में लिया था. 2017 में स्वयंसेवी संगठन द्वारा सरकारी धन की कथित हेराफेरी की जांच सीबीआई के हाथों में जाने के बाद से वह फरार थी. एजेंसी ने एसएमवीएसएस पदाधिकारियों द्वारा 2003 से 2014 के बीच रिकॉर्ड में हेरफेर और नकली चेकबुक का उपयोग करके लगभग 1,000 करोड़ रुपए सरकारी धन के कथित गबन के मामले में 2017 से 24 मामले दर्ज किए. अधिकारियों ने कहा कि सीबीआई अब तक 16 मामलों में आरोप पत्र दायर कर चुकी है.

ये भी पढ़ें: Mahagathbandhan Government In Bihar: BJP ने महागठबंधन सरकार के 1 साल पूरा होने को बताया 'विकास की पुण्यतिथि और सुशासन की बरसी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Co-Funder Hires The Taxi Driver: टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
Embed widget