एक्सप्लोरर

Bihar Makhana Board: बिहार में मखाना बोर्ड का होगा गठन, चुनाव से पहले बजट में मोदी सरकार का बड़ा ऐलान

Union Budget 2025-26: आम बजट 2025-26 का बिहार के लोगों को भी इंतजार था. इस बजट में बिहार के लिए दो महत्वपूर्ण घोषणाएं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने की हैं.

Bihar Makhana Board: बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इससे पहले मोदी सरकार ने बिहार के लिए अपना पिटारा खोल दिया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने वित्त वर्ष 2025-26 के बजट में बिहार का विशेष ध्यान रखा है.

निर्मला सीतारमण ने शनिवार को बजट भाषण में बिहार में मखाना बोर्ड के गठन की घोषणा की. इसके अलावा बिहार के लिए कुछ और बड़ी घोषणाएं की गई हैं जिसमें शिक्षा और हवाई सेवा शामिल है.

सीतारमण ने कहा कि उत्पादन, प्रसंस्करण, वैल्यू एडिशन और मार्केटिंग में सुधार के लिए मखाना बोर्ड के गठन का ऐलान किया है. मखाना की खेती करने वाले किसानों के लिए बोर्ड पीएफओ का आयोजन करेगा और उन्हें प्रशिक्षण देगा. इसके साथ ही किसानों को संबंधित सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाएगा. 

फूड प्रोसेसिंग के लिए इंस्टिट्यूट की स्थापना

वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि बिहार में फूड प्रोसेसिंग यानी खाद्य प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ फूड टेक्नॉलजी एंटरप्रेन्योरशिप एंड मैनेजमेंट का गठन किया जाएगा. इस संस्था से पूर्वी भारत में खाद्य प्रसंस्करण को बढ़ावा मिलेगा. साथ ही इससे किसानों की आय बढ़ेगी जबकि युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा.

बिहार में नए एयरफील्ड का निर्माण

सीतारमण ने 120 नई जगहों के लिए उड़ान स्कीम का ऐलान किया है. इसके तहत बिहार में नए फील्ड एयरपोर्ट खुलेंगे. बिहार में तीन नए एयरपोर्ट बनाए जाएंगे. इसमें पटना एयरपोर्ट को जोड़ा जाएगा. इसके साथ ही वेस्टर्न कोशी कैनाल और मिथिलांचल के लिए बड़ी घोषणा की गई है. उन्होंने कहा कि वेस्टर्न कोसी कैनाल प्रोजेक्ट को वित्तीय मदद दी जाएगी.

आईआईटी का होगा विस्तार

बिहार में 2014 के बाद शुरू किए गए आईआईटी में आधारभूत संरचनाओं का विकास किया जाएगा. इससे इन आईआईटी में अतिरिक्त छात्र पढ़ाई कर पाएंगे. पटना आईआईटी का विस्तार किया जाएगा. हॉस्टल और अन्य आधारभूत संरचनाओं का विस्तार किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- नालंदा में लाइब्रेरी की छत से छात्र ने लगाई छलांग, परिवार में मचा कोहराम, सामने आई बड़ी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar News: मुजफ्फरपुर में नहीं थम रहा बदमाशों का आतंक! युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
बिहार: मुजफ्फरपुर में नहीं थम रहा बदमाशों का आतंक! युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
बिहार: नीतीश कुमार को भारत रत्न देने उठी मांग, पटना में JDU ऑफिस के बाहर लगा पोस्टर
बिहार: नीतीश कुमार को भारत रत्न देने उठी मांग, पटना में JDU ऑफिस के बाहर लगा पोस्टर
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना
'नकली रामभक्त....दूध का दूध पानी का पानी करके रखेंगे', चढ़ावा चोरी विवाद पर बोले गिरिराज सिंह
'नकली रामभक्त....दूध का दूध पानी का पानी करके रखेंगे', चढ़ावा चोरी विवाद पर बोले गिरिराज सिंह

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
राम मंदिर विवाद को लेकर धीरेंद्र शास्त्री के 'पर्ची' वाले बयान पर भड़के विनय कटियार, बोले- 'चोर आदमी...'
राम मंदिर विवाद को लेकर धीरेंद्र शास्त्री के 'पर्ची' वाले बयान पर भड़के विनय कटियार, बोले- 'चोर आदमी...'
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
Ali Khamenei Funeral: मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें
मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें
भारत के तटीय सफर में बना नया रिकॉर्ड, श्रेयांश मित्तल ने अकेले बाइक से तय की ईस्ट-टू-वेस्ट यात्रा
भारत के तटीय सफर में बना नया रिकॉर्ड, श्रेयांश मित्तल ने अकेले बाइक से तय की ईस्ट-टू-वेस्ट यात्रा
पारंपरिक फसलों को छोड़ें, इस खेती में लगाएं पैसा और महज 4 महीने के अंदर कमाएं 12 गुना तक का बंपर मुनाफा
पारंपरिक फसलों को छोड़ें, इस खेती में लगाएं पैसा और महज 4 महीने के अंदर कमाएं 12 गुना तक का बंपर मुनाफा
Embed widget