एक्सप्लोरर

BSEB Matric Results 2021: गया की कृतिका ने टॉप-5 में बनाई जगह, भाई-बहन भी रह चुके हैं टॉपर

कृतिका ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान स्कूल-कोचिंग बन्द हो चुके थे, ऐसे में भाई-बहन की मदद से उसने पढ़ाई की.अपने भाई-बहन से प्रेरणा लेकर वह पढ़ाई में लग गयी. इसी का परिणाम है कि आज उसने टॉप फाइव में जगह बनाई है.

गया: बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा का रिजल्ट सोमवार को जारी कर दिया गया. इस बार भी टॉपर्स की सूची में छात्राओं का दबदबा है. बिहार के गया जिले के नगर प्रखण्ड के कुजापी गांव के जगुलाल मेहता उच्च विद्यालय की छात्रा कृतिका कुमारी ने भी टॉप-5 में जगह बनाई है. कृतिका कुमारी शर्मा को 480 (96%) अंक प्राप्त हुए हैं. कृतिका के पिता कन्हाई विश्वकर्मा पेशे से लोहार हैं और गांव में लोहे से जुड़ा काम करते हैं. वहीं, उसकी मां नगर प्रखण्ड के प्राथमिक विद्यालय, जगन्नाथपुर में प्राइमरी टीचर हैं.

रिजल्ट की घोषणा के बाद घर में खुशी का माहौल है. मां और पिता ने कृतिका को मिठाई खिलाकर खुशी जताई है. टॉप फाइव में शामिल होने के बाद कृतिका कुमारी शर्मा ने कहा कि 3 अप्रैल को बोर्ड कार्यालय से इंटरव्यू के लिए कॉल आने पर वह बोर्ड आफिस पहुंची, जहां वेरिफिकेशन के बाद इंटरव्यू लिया गया. इसके बाद वो रिजल्ट का बेसबरी से इंतजार से कर रही थी.

इसी क्रम में सोमवार को रिजल्ट आने के बाद कृतिका की टीचर ने उसे रिजल्ट की जानकारी दी, जिसके बाद उसने रिजल्ट चेक किया. उसने बताया कि उसका एक भाई भी जिला टॉपर रह चुका है, जो फिलहाल मेकेनिकल इंजीनियर के रूप में कार्यरत है. वहीं, बड़ी बहन भी जिला टॉपर रही है, जो पटना में रहकर मेडिकल की तैयारी कर रही है. अपने भाई-बहन से प्रेरणा लेकर वह पढ़ाई में लग गयी. इसी का परिणाम है कि आज उसने टॉप फाइव में जगह बनाई है.

कृतिका ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान स्कूल-कोचिंग बन्द हो चुके थे, ऐसे में भाई-बहन की मदद से उसने पढ़ाई की. वहीं, कृतिका की मां मंजू कुमारी शर्मा ने बताया कि कृतिका काफी मेहनत करती थी. उसके लिए सेल्फ स्टडी काफी कारगर साबित हुई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
Embed widget