एक्सप्लोरर

Bihar Inter Result 2025: बिहार में सफलता की ऊंचाइयों को छू रहीं बेटियां, 12वीं की परीक्षा में फिर मारी लड़कों से बाजी

Bihar Inter Result 2025: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड के इंटर के विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो गया. इंटर के रिजल्ट में इस बार भी बेटियों ने ही बाजी मारी है.

BSEB 12th Bihar Board Inter Result 2025: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आ गया है. बिहार इंटरमिडिएट बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर और शिक्षा  मंत्री सुनील कुमार ने मंगलवार (25 मार्च) को इंटर का रिजल्ट जारी कर दिया है. करीब 13 लाख स्टूडेंट्स का 12वीं का रिजल्ट जारी किया गया है, जिनमें 86.5 % छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की है. बिहार बोर्ड की तीनों स्ट्रीम की बात करें तो साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट सबसे बेहतरीन रहा है. 

तीनों स्ट्रीम में लड़कियों ने ही बाजी मारी

वहीं बिहार बोर्ड 12वीं के रिजल्ट के तीनों स्ट्रीम में इस बार लड़कियों ने ही बाजी मारी है. 12वीं साइंस टॉपर पश्चिम चंपारण की प्रिया जायसवाल को 484 मार्क्स 96.8 फीसदी, कॉमर्स टॉपर रौशनी कुमारी ने 475 मार्क्स 95 फीसदी और बिहार बोर्ड 12वीं आर्ट्स टॉपर अंकिता कुमारी को 473 मार्क्स 94.6 फीसदी अंक हासिल हुए हैं. अंकिता कुमारी ने वैशाली से पढ़ाई की है.

टॉपर लिस्ट में लड़कियों का दबदबा साफ तौर पर नजर आ रहा है, जिससे ये साबित हो गया कि शिक्षा के क्षेत्र में बेटियां नई ऊंचाइयों को छू रही हैं. बोर्ड के जरिए जारी आंकड़ों के मुताबिक इस साल का पास प्रतिशत भी पिछले साल से बेहतर रहा है और लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है. विज्ञान में 91.39% छात्रा और 88.63% छात्र सफल हुए. आर्टस (कला संकाय) में 85.04% छात्रा और 78.94% छात्रों ने सफलात हासिल की. वहीं कॉमर्स में 97% छात्रा और 93.62% छात्रों को कामयाबी मिली.

अब मिलेगी बढ़ी हुई प्रोत्साहन राशि 

टॉपर्स को बिहार सरकार के जरिए प्रोत्साहन राशि और अन्य लाभ दिए जाएंगे. पिछले साल टॉपर्स को दी जाने वाली पुरस्कार राशि इस बार दोगुनी कर दी गई है. अब 12वीं और 10वीं दोनों बोर्ड के टॉपर्स को नई और बढ़ी हुई राशि मिलेगी. साइंस स्ट्रीम में पहला स्थान हासिल करने वाली प्रिया जायसवाल को अब 2 लाख रुपये, लैपटॉप, सर्टिफिकेट और मेडल मिलेगा. वहीं, दूसरे स्थान पर आने वाले छात्र को 1.5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी, जो पिछले साल 75,000 रुपये थी. तीसरे स्थान पर आने वाले छात्र को 1 लाख रुपये मिलेंगे, जबकि चौथे से दसवें स्थान तक के छात्रों को 30,000 रुपये मिलेंगे.

बता दें कि बिहार सरकार ने लड़कियों की शिक्षा के कई ऐसे काम किए जिससे लड़कियों में शिक्षा की अलख तेजी से जगी. योजनाओं और प्रोत्साहन राशि के जरिए उन्हें आगे लाया गया. अब लड़कियां भी तेजी से शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ कर अपना नाम रोशन कर रही हैं. बिहार बोर्ड की तकरीबन हर परीक्षा में लड़कियों का प्रतिशत लड़कों से बेहतर रहता है. 

ये भी पढ़ें: Bihar Board 12th Result 2025: जारी हो गया बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर देखें नतीजे

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget