एक्सप्लोरर

BPSC TRE 2: बिहार में दूसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ाई गई, पढ़ें जरूरी बातें

BPSC Teacher Exam Registration Date: विलंब शुल्क के बिना पहले रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 14 नवंबर थी. विलंब शुल्क के साथ 17 नवंबर तक पंजीकरण किया जा सकता था.

BPSC TRE 2 Second Phase Registration: बिहार लोक सेवा आयोग के माध्यम से पहले चरण में एक लाख 22 हजार 336 शिक्षकों की नियुक्ति की गई है. पहले फेज की बहाली होते ही दूसरे चरण की भर्ती के लिए पांच नवंबर से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया था. 14 नवंबर तक विलंब शुल्क के बिना अभ्यर्थी पंजीकरण कर सकते थे. विलंब शुल्क के साथ अभ्यर्थी 17 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन कर सकते थे. अब इसमें बदलाव किया गया है. इस संबंध में मंगलवार (14 नवंबर) को बीपीएससी (BPSC) की ओर से नोटिस जारी करते हुए नई जानकारी दी गई है.

बताया गया है कि शिक्षक नियुक्ति के दूसरे चरण के लिए अभ्यर्थी अब बिना विलंब शुल्क के 17 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. वहीं विलंब शुल्क के साथ पंजीयन की कोई तिथि निर्धारित नहीं की गई है. आयोग के सचिव रवि भूषण ने बताया कि अब तक छह लाख अभ्यर्थियों ने पंजीयन किया है.

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि क्या होगी?

बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से जारी नोटिस को वेबसाइट (bpsc.bih.nic.in) पर मंगलवार को अपलोड किया गया है. इसके अनुसार ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख जो पहले थी अभी भी वही है. 25 नवंबर तक आवेदन करने की अंतिम तारीख है. वहीं वर्ग 1 से 5 के लिए निबंधन, भुगतान एवं ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 16 नवंबर से 25 नवंबर तक है.

नीचे पढ़ें नोटिस की जरूर बातें

1) वैसे अभ्यर्थी जो विज्ञापन संख्या 26/2023, शिक्षा विभाग, बिहार के अंतर्गत वर्ग-1 से 5 विद्यालय अध्यापक के रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, वह नए सिरे से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करेंगे.

2) वैसे अभ्यर्थी जिन्होंने विज्ञापन संख्या 27/2023 शिक्षा विभाग, बिहार पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग एवं अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग के अंतर्गत पूर्व में ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर ली है और वे वर्ग-1 से 5 विद्यालय अध्यापक के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो वो पूर्व से प्राप्त User Name एवं Password से Login कर Dashboard पर वर्ग-1 से 5 विद्यालय अध्यापक से संबंधित Link पर Click करते हुए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करेंगे.

3) वैसे अभ्यर्थी जिनके द्वारा पूर्व में किसी भी वर्ग के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं किया गया है और वे वर्ग-1 से 5 के साथ साथ अन्य वर्गों के लिए भी आवेदन करना चाहते हैं, तो सबसे पहले वर्ग-1 से 5 को छोड़कर अन्य वर्गों के लिए रजिस्ट्रेशन, परीक्षा शुल्क का भुगतान एवं अंतिम रूप से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करेंगे. रजिस्ट्रेशन के बाद उपलब्ध मिले यूजर नेम और पासवर्ड से लॉगइन कर डैशबोर्ड पर वर्ग-1 से 5 विद्यालय अध्यापक से संबंधित Link पर Click करते हुए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया को पूरा करेंगे.

नोटिस को देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

यह भी पढ़ें- Nawada Bus Loot: नवादा में हथियार के साथ बस में घुसे बदमाश, यात्रियों से गहने, रुपये और मोबाइल लूटे, नहीं पहुंची पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार सरकार ने प्रीता वर्मा का कार्यकाल बढ़ाया, बनी रहेंगी DGP
बिहार सरकार ने प्रीता वर्मा का कार्यकाल बढ़ाया, बनी रहेंगी DGP
बिहार में फरक्का जल संधि पर क्यों मचा है घमासान? आज से JDU का 'नीतीश संवाद'
बिहार में फरक्का जल संधि पर क्यों मचा है घमासान? आज से JDU का 'नीतीश संवाद'
बिहार MLC चुनाव: महागठबंधन में महाफूट! 7 सीटों पर RJD-कांग्रेस समेत तीन सहयोगी आमने-सामने
बिहार MLC चुनाव: महागठबंधन में महाफूट! 7 सीटों पर RJD-कांग्रेस समेत तीन सहयोगी आमने-सामने
दिल्ली के पुलिस कमिश्नर पर भड़के आरके सिंह, पूछा- 'किस आधार पर…'
दिल्ली के पुलिस कमिश्नर पर भड़के आरके सिंह, पूछा- 'किस आधार पर…'

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन से पहले किया बड़ा ऐलान, सौरव दास बोले- 'Gen Z...'
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन से पहले किया बड़ा ऐलान, सौरव दास बोले- 'Gen Z...'
राज्यसभा चुनाव: कौन होगा सपा का तीसरा उम्मीदवार? अखिलेश आज करेंगे ऐलान
राज्यसभा चुनाव: कौन होगा सपा का तीसरा उम्मीदवार? अखिलेश आज करेंगे ऐलान
अभिजीत दीपके फिर गुस्से में आए, दिल्ली पुलिस से कहा- 'पहले अपनी...'
अभिजीत दीपके फिर गुस्से में आए, दिल्ली पुलिस से कहा- 'पहले अपनी...'
'रामायण' को कैसे मिला था 'रावण'? पहले 'केवट' बनने वाले थे अरविंद त्रिवेदी, फिर ऐसे पलटी किस्मत
'रामायण' को कैसे मिला था 'रावण'? पहले 'केवट' बनने वाले थे अरविंद त्रिवेदी
बारिश में धुल जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का पहला टी20? जानें लखनऊ में कैसा रहेगा आज का मौसम
बारिश में धुल जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का पहला टी20? जानें लखनऊ में कैसा रहेगा आज का मौसम
यूपी में चार IAS अफसरों पर अवमानना के आरोप तय, हाईकोर्ट का सख्त रुख
यूपी में चार IAS अफसरों पर अवमानना के आरोप तय, हाईकोर्ट का सख्त रुख
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'महाभियोग नोटिस', पूर्व IAS अफसरों ने लगाए 6 बड़े आरोप
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'महाभियोग नोटिस', पूर्व IAS अफसरों ने लगाए 6 बड़े आरोप
भावांतर योजना का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें आवेदन का पूरा तरीका
भावांतर योजना का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें आवेदन का पूरा तरीका
Embed widget