एक्सप्लोरर

'आप अपने मुंह से जन सुराज नहीं बोलेंगे…', BPSC अभ्यर्थियों ने PK की पार्टी का कर दिया 'अपमान'!

BPSC Exam Protest: 70वीं बीपीएससी परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन जारी है. इस बीच जन सुराज पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष मनोज भारती भी अभ्यर्थियों से मिलने पहुंचे लेकिन फजीहत हो गई.

BPSC Exam Protest: बिहार में 13 दिसंबर को 70वीं बीपीएससी की पीटी परीक्षा का आयोजन किया गया था. धांधली, पेपर लीक जैसे कई आरोप लगाकर अभ्यर्थी इसे रद्द करवाने की मांग को लेकर 18 दिसंबर से पटना के गर्दनीबाग में धरना पर बैठे हैं. अभ्यर्थियों ने इस धरने को 'शिक्षा सत्याग्रह आंदोलन' नाम दिया है. आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और सांसद पप्पू यादव भी छात्रों के धरना का समर्थन करने के लिए पहुंचे थे. वहीं बीते बुधवार को छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के बाद जन सुराज पार्टी भी उनके समर्थन में आ गई. इस बीच धरना पर बैठे अभ्यर्थियों ने भी साफ कर दिया है कि उनके आंदोलन में राजनीति की कोई जगह नहीं है. 

BPSC अभ्यर्थियों की मनोज भारती को नसीहत

बीपीएससी अभ्यर्थियों ने ये मैसेज दिया कि अगर कोई नेता पार्टी के आधार पर उनके आंदोलन से जुड़ेगा तो उनकी कोई जगह नहीं है. दरअसल 9 दिन से गर्दनीबाग धरना स्थल पर धरना दे रहे बीपीएससी अभ्यर्थियों ने प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष मनोज भारती को ये नसीहत दी है. मनोज भारती को बुधवार को अभ्यर्थियों के धरना स्थल पर अपमान सहना पड़ा जिसका वीडियो सामने आया है. मनोज भारती जब बीपीएससी अभ्यर्थियों के पास पहुंचे तो उन लोगों ने कहा कि आज आठ दिन के बाद आप हमारे पास आए हैं. क्या आपने टीवी नहीं देखा था? आपको पता नहीं था?

'पार्टी अध्यक्ष के तौर पर सपोर्ट नहीं चाहिए'

इतना ही नहीं बीपीएससी अभ्यर्थियों ने मनोज भारती को कहा कि आप यह बताइए कि आप अगर एक पार्टी के अध्यक्ष के तौर पर आए हैं तो हमें आपका सपोर्ट नहीं चाहिए. आप अपने मुंह से जन सुराज नहीं बोलेंगे. आप एक अभिभावक के तौर पर आए हैं तो ठीक है हम आपका स्वागत करते हैं. इस दौरान मनोज भारती असहज होकर सब कुछ सुनते दिखाई दिए. इसका एक वीडियो भी सामने आया है.

यह भी पढ़ें: 'ये गाली और लाठी भूलना नहीं है…', BPSC अभ्यर्थियों से बोले सांसद पप्पू यादव, कह दी ये बड़ी बात

आर्यन आनंद ने 2015 में पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2016 में दिल्ली में एक पॉलिटिकल campaining टीम के साथ डिजिटल जर्नलिज्म से कैरियर की शुरुआत की. 2018 में पटना लौटकर बिहार के प्रतिष्ठित डिजिटल चैनल फर्स्ट बिहार में हुआ रिपोर्टर काम किया. फर्स्ट बिहार में 5 साल काम करने के बाद एबीपी से साल 2024 में जुड़ा.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में दूसरे के नाम पर सरकारी नौकरी कर रहा था शख्स, 32 साल बाद बर्खास्त
बिहार में दूसरे के नाम पर सरकारी नौकरी कर रहा था शख्स, 32 साल बाद बर्खास्त
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार: बेटी ने किया LOVE मैरिज, पिता ने कर दिया पिंडदान, कटिहार का मामला
बिहार: बेटी ने किया LOVE मैरिज, पिता ने कर दिया पिंडदान, कटिहार का मामला
बिहार की राजनीति में फिर सवर्णों का दबदबा? MLC चुनाव के रिजल्ट से समझें
बिहार की राजनीति में फिर सवर्णों का दबदबा? MLC चुनाव के रिजल्ट से समझें

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget