एक्सप्लोरर

Bihar BJP Leader Death: कार्यकर्ता की मौत के बाद सत्र के आखिरी दिन BJP का रवैया रहेगा आक्रमक, फतुहा में होगा दाह-संस्कार

Bihar News: बीजेपी के मार्च के दौरान कार्यकर्ता की मौत के बाद बिहार की राजनीति गरमा गई है. वहीं, गुरुवार की रात शव बीजेपी कार्यालय पहुंचा, जिसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हुई थी.

पटना: पूरे बिहार में बीजेपी (BJP) शुक्रवार को काला दिवस मनाएगी. बीजेपी का कहना है कि पुलिस के लाठीचार्ज से विधानसभा मार्च के दौरान पार्टी नेता विजय सिंह (Vijay Singh) की मौत हुई है. इस घटना के विरोध में बीजेपी के तमाम विधायक सुबह 10 बजे विधानसभा (Bihar Assembly) पहुंचेंगे. विधानसभा परिसर में धरना प्रदर्शन करेंगे. विधानसभा परिसर में मार्च भी करेंगे. वहीं, जहानाबाद जिला के बीजेपी के महामंत्री विजय कुमार सिंह का दाह-संस्कार शुक्रवार के दिन 11 बजे फतुहा स्थित सम्मसपुर श्मशान घाट पर किया जाएगा.

शव को लाया गया बीजेपी कार्यालय

विजय सिंह का शव गुरुवार की रात बीजेपी के प्रदेश कार्यालय लाया गया. बीजेपी के झंडे में लपेटकर शव को पार्टी दफ्तर लाया गया. पार्टी नेताओं ने श्रद्धांजलि दी. वहीं, फतुहा में शुक्रवार को विजय सिंह के शव का दाह संस्कार में बीजेपी के कई राजनीतिक दिग्गज जुटेंगे. इसमें प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा, राष्ट्रीय मंत्री ऋतु राज सिन्हा, पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी सहित कई बीजेपी नेता शामिल होंगे. इस संबंध में फतुहा के नगर बीजेपी अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी ने जानकारी दी.

हंगामे के साथ खत्म होगा मॉनसून सत्र 

शुक्रवार को विधानमंडल के मॉनसून सत्र का आखिरी दिन है. आखिरी दिन भारी हंगामा होने के आसार हैं. 11 बजे से सदन की कार्यवाही शुरू होगी. सदन के अंदर भी बीजेपी विधायक प्रदर्शन करेंगे. सरकार से लाठी चार्ज पर जवाब मांगेगे. नीतीश-तेजस्वी का पुतला दहन भी होगा. वहीं, कल बीजेपी का राजभवन मार्च का कार्यक्रम भी था. नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने एलान किया था, लेकिन राज्यपाल बिहार से बाहर हैं, पार्टी के अनुसार इसमें अब कुछ बदलाव हो सकता है. बता दें कि बिहार में विपक्षी भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को नीतीश सरकार के खिलाफ 'विधानसभा मार्च' निकाला था. इसमें हिस्सा लेने के दौरान एक बीजेपी नेता की मौत हो गई.

ये भी पढ़ें: LIVE VIDEO: पटना में विधानसभा मार्च के दौरान 'माननीयों' पर चलीं लाठियां! BJP के कई नेताओं को लगी चोटें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी ने HAM संरक्षक को दे दी श्रद्धांजलि, अब मांझी बोले- 'नशा...'
तेजस्वी ने HAM संरक्षक को दे दी श्रद्धांजलि, अब मांझी बोले- 'नशा...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
सुपर CM जिंदाबाद… नीतीश कुमार के सामने लगा नारा, संजय झा से क्या बात हुई?
सुपर CM जिंदाबाद… नीतीश कुमार के सामने लगा नारा, संजय झा से क्या बात हुई?
तेजस्वी यादव के 15 सवाल, 'हिसाब' दे पाएंगे CM सम्राट चौधरी?
तेजस्वी यादव के 15 सवाल, 'हिसाब' दे पाएंगे CM सम्राट चौधरी?

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget