एक्सप्लोरर

उपेंद्र कुशवाहा को खत्म करना है BJP का प्लान? पवन सिंह के काराकाट से चुनाव लड़ने पर आया बड़ा बयान

Pawan Singh News: विकासशील इंसान पार्टी की नेता सीमा कुशवाहा ने एक्स पर बयान जारी करते हुए बीजेपी पर बड़ा हमला किया है. सवाल उठाया कि पवन सिंह आरा, औरंगाबाद या बक्सर से क्यों नहीं लड़ रहे हैं?

Pawan Singh: भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार कहे जाने वाले पवन सिंह एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं. पवन सिंह को बीजेपी ने पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से टिकट दिया था, लेकिन उन्होंने वहां से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था. अब पवन सिंह ने कहा है कि वह बिहार में ही काराकाट से चुनाव लड़ेंगे. इस घोषणा के बाद राजनीति शुरू हो गई है. कुशवाहा समाज नाराज है.

बीते बुधवार (10 अप्रैल) की रात विकासशील इंसान पार्टी की नेता सीमा कुशवाहा ने एक्स पर बयान जारी करते हुए बीजेपी पर बड़ा हमला किया है. उन्होंने कई सवाल उठाए हैं. सीमा कुशवाहा ने साफ तौर पर कहा कि पवन सिंह को मोहरा बनाकर उपेंद्र कुशवाहा को हराने के लिए बीजेपी यह काम कर रही है.

'पवन सिंह ने क्यों नहीं चुना अपना गृह जिला?'

सीमा कुशवाहा ने कहा, "पवन सिंह कह रहे हैं कि उन्होंने अपनी मां से वादा किया था कि चुनाव लड़ेंगे, अच्छा है हर किसी को चुनाव लड़ना चाहिए. चुनाव लड़ने का अधिकार है. मैं जानना चाह रही हूं कि अपने गृह जिला आरा लोकसभा से क्यों नहीं चुनाव लड़ रहे हैं? औरंगाबाद, बक्सर लोकसभा से क्यों नहीं? क्योंकि वहां बीजेपी से आपकी जाति के उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं."

आगे सीमा कुशवाहा ने कहा कि जिस प्रकार से बीजेपी ने नीतीश कुमार को कमजोर करने के लिए चिराग पासवान को मोहरा बनाया था आज उसी प्रकार से उपेंद्र कुशवाहा को खत्म करने के लिए बनाया गया है. एक सीट दी गई और फिर उनके खिलाफ बीजेपी ने पवन सिंह को अपना हनुमान बनाकर काराकाट लोक सभा से निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए भेज दिया है.

बुरा होगा कुशवाहा समाज का हाल: सीमा कुशवाहा

सीमा कुशवाहा ने अपने समाज के लोगों को अलर्ट किया है. उन्होंने कहा कि अभी भी कुशवाहा समाज के लोग बीजेपी के इस चाल को नहीं समझे तो आने वाले दिनों में कुशवाहा समाज का इससे भी बुरा हाल होगा. बीजेपी कुशवाहा विरोधी पार्टी है. बीजेपी ने बिहार और झारखंड में कुशवाहा समाज से लोकसभा में एक भी टिकट नहीं दिया है.

यह भी पढ़ें- Watch: 'Orange के रंग से तो वो नहीं चिढ़ेंगे?', तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी का बीजेपी पर निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget