एक्सप्लोरर

Ram Navami Violence को लेकर बीजेपी के निशाना पर CM नीतीश, पूछा- बिहार हिंसा साजिश है तो पर्दाफाश क्यों नहीं किया?

Bihar Violence: सासाराम और नालंदा की घटना के बाद बीजेपी नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोल रही है. वहीं, सोमवार को बीजेपी नेताओं ने इस मुद्दे पर नीतीश कुमार को घेरा.

पटना: बीजेपी ने बिहार में सांप्रदायिक हिंसा के लिए सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की आलोचना करते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि वह शासन करने की अपनी इच्छा खो चुके हैं. पार्टी ने कहा कि प्रधानमंत्री बनने का सपना देखने की बजाय उन्हें राज्य का खयाल करना चाहिए. पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद (Ravi Shankar Prasad) ने स्थिति से निपटने की नीतीश की इच्छा पर सवाल उठाया, तो बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और सांसद सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने हिंसा के लिए बीजेपी (BJP) और दक्षिणपंथी संगठनों को जिम्मेदार ठहराने के लिए राज्य के सत्तारूढ़ गठबंधन के नेताओं पर निशाना साधा और आश्चर्य जताया कि सरकार ने इस तरह की साजिश का पर्दाफाश क्यों नहीं किया.

बीजेपी ने नीतीश सरकार को लिया आड़े हाथों

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि अगर यह बीजेपी की साजिश है, तो आपने इसका पर्दाफाश क्यों नहीं किया? राज्य भर में रामनवमी जुलूस में भाग लेने वाले लाखों लोग बीजेपी के सदस्य नहीं हैं, लेकिन हिंदू समाज से संबंधित हैं. वे किसी भी पार्टी से हो सकते हैं. मुख्यमंत्री के रूप में अपने 17 साल के कार्यकाल में पहली बार नीतीश कुमार ऐसी स्थिति को नियंत्रित करने में असमर्थ रहे हैं.

'नीतीश कुमार ने शासन करने की अपनी इच्छा खो दी है'

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पिछले साल ऐसी कोई घटना नहीं हुई थी, क्योंकि पर्याप्त सुरक्षा तैनाती की गई थी.इस साल सख्त कदम क्यों नहीं उठाए गए. दोनों नेताओं ने कहा कि हिंसा की खबरें उन स्थानों से मिली हैं, जो ज्ञात संवेदनशील क्षेत्र रहे हैं लेकिन फिर भी रोकने के उपाय नहीं किए गए. वहीं, आगे रविशंकर प्रसाद ने कहा कि निर्दोष लोग मारे गए हैं. ऐसा लगता है कि नीतीश कुमार ने शासन करने की अपनी इच्छा खो दी है. नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनने का सपना देखना बंद करें और इसके बजाय राज्य की देखभाल करें.

आरजेडी ने बीजेपी पर साधा निशाना

वहीं, राष्ट्रीय जनता दल के विधायक और प्रवक्ता भाई वीरेंद्र ने आरोप लगाया कि बीजेपी चाहती है कि राजनीतिक लाभ के लिए दंगे हों. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी ने अपने नेता और गृह मंत्री अमित शाह के शनिवार और रविवार को राज्य के दौरे के कारण माहौल खराब किया. शाह ने रविवार को एक रैली को संबोधित किया था और हिंसा के लिए सत्तारूढ़ आरजेडी-जेडीयू और कांग्रेस गठबंधन पर निशाना साधा था.

ये भी पढ़ें: Nalanda Violence: मुसलमान सारथी के रथ पर सवार थे भगवान राम, हिंसा और नफरत के बीच ये खबर सोचने पर कर देगी मजबूर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह को लेकर सुधाकर सिंह का बड़ा दावा, JDU का होगा अंत!
अनंत सिंह को लेकर सुधाकर सिंह का बड़ा दावा, JDU का होगा अंत!
‘कसम खाकर बताएं CM-अशोक चौधरी’, अनंत सिंह ने क्यों उठाया गद्दारी का मुद्दा?
‘कसम खाकर बताएं CM-अशोक चौधरी’, अनंत सिंह ने क्यों उठाया गद्दारी का मुद्दा?
‘फारूक अब्दुल्ला भारत के दुश्मन’, कांग्रेस पर भी बरसे गिरिराज सिंह
‘फारूक अब्दुल्ला भारत के दुश्मन’, कांग्रेस पर भी बरसे गिरिराज सिंह
मोकामा में 35 साल से दबदबा, कभी खुद तो कभी पत्नी विधायक; कौन हैं अनंत सिंह?
मोकामा में 35 साल से दबदबा, कभी खुद तो कभी पत्नी विधायक; कौन हैं अनंत सिंह?

वीडियोज

Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!
Bollywood News: राम-सीता के प्रेम में डूबा ‘मंगल रंग’, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल! (25.10.26)
Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली पर गिरिराज सिंह का निशाना, 'अर्बन-नक्सल...'
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली पर गिरिराज सिंह का निशाना, 'अर्बन-नक्सल...'
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
Embed widget