एक्सप्लोरर

BJP ने राहुल गांधी को क्यों दी 'इलाज' कराने की सलाह? तेजस्वी यादव भी निशाने पर

Bihar News: केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि राहुल गांधी को 1990 से 2005 की स्थिति भी याद करनी चाहिए, जब बिहार जंगलराज बन चुका था. आज की स्थिति देखकर उन्हें प्रसन्न होना चाहिए. 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बिहार को क्राइम कैपिटल बताए जाने पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने उन्हें आंख और कान का सही चिकित्सक से इलाज कराने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को न तो सही से दिखाई दे रहा है और न ही सुन पा रहे हैं. नित्यानंद राय ने कहा कि राहुल गांधी को 1990 से 2005 की स्थिति भी याद करनी चाहिए, जब बिहार जंगलराज बन चुका था. आज की स्थिति देखकर उन्हें प्रसन्न होना चाहिए. 

बीजेपी नेता ने कहा कि उस दौर में उद्योग धंधे ठप हो गए थे, व्यापारियों का अपहरण हो रहा था. अभी अगर कोई अपराध होता भी है तो आज कार्रवाई होती है. दुनिया कह रही है कि बिहार में विकास हो रहा है.

तेजस्वी यादव को भी दिया जवाब

दूसरी ओर तेजस्वी यादव के अपराधी 'सम्राट' और 'विजय' होने वाले बयान पर उन्होंने कहा, "अब अपराधी जेल में रहते हैं और उन्हें कड़ी सजा मिलती है. पहले अपराधी मुख्यमंत्री और मंत्रियों के आवास में मिलते थे. वे अपराध करके आते थे तो उनके लिए भोजन की व्यवस्था रहती थी. इस तरह का माहौल बिहार ने देखा है."

नित्यानंद राय ने याद दिलाते हुए आगे कहा, "2020 में जब तेजस्वी यादव को ये भ्रम हो गया था कि वे सीएम बनने जा रहे थे, तब उनके समर्थकों ने सिर्फ दो दिनों में पटना से लेकर गांव तक क्या तांडव मचाया था? यह उनके चरित्र को बताता है." उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार आने को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जब भी बिहार आते हैं, प्रदेश को कई सौगात देकर जाते हैं. बिहार के लोग मोतिहारी में उनका इंतजार कर रहे हैं.

एसआईआर पर क्या बोले?

चुनाव आयोग के मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर उन्होंने कहा कि सभी चुनाव से पहले आयोग मतदाता सूची का परीक्षण करता है. इससे सिर्फ वही लोग परेशान हैं जो अवैध रूप से रह रहे होंगे। जो सही होंगे उन्हें डर क्यों होगा? बिहार में किसी सही मतदाता को तकलीफ नहीं हो रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
बिहार में होगी बंपर बहाली, सम्राट सरकार में भरे जाएंगे 1.72 लाख पद
बिहार में होगी बंपर बहाली, सम्राट सरकार में भरे जाएंगे 1.72 लाख पद

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget