एक्सप्लोरर

Bihar Assembly: 'मेरा प्रश्न है छोटी सी नन्ही सी जान...', विधायक विनय बिहारी का शायराना अंदाज, जानें विधानसभा में क्या कहा

MLA Vinay Bihari News: प्रश्नोत्तर काल के दौरान विधानसभा में विनय बिहारी ने श्रमिकों का मुद्दा उठाया. वहीं, उनके सवाल पर श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने जवाब दिया.

पटना: विधानसभा (Bihar Assembly) के प्रश्नोत्तर काल के दौरान बुधवार को लैरिया से बीजेपी विधायक विनय बिहारी (Vinay Bihari) ने शायराना अंदाज में सवाल पूछा. उन्होंने कहा कि सरकार का जवाब आया है विस्तृत आसमान की तरह लेकिन मेरा प्रश्न है छोटी सी नन्ही सी जान की तरह' मेरा सवाल है कि बिहार में कोई मरता है तो उसे 4 लाख और बिहार के बाहर कोई मरता है तो उसे 2 लाख, अब मौत की कीमत भी दो और चार हो गई है. मैं चाहता हूं कि बिहार का कोई अगर कामगार दूसरे राज्यों में असामयिक मरता है तो उसके परिजनों को चार लाख की सहायता दी जाए.

 अधिकांश कामगार अशिक्षित होते हैं- विनय बिहारी 

आगे विनय बिहारी ने कहा कि अधिकांश कामगार अशिक्षित होते हैं कई लोगों का श्रम कार्ड बना हुआ है कई ऐसे हैं जो बिहार में हैं या बिहार के बाहर रह रहे हैं उनके पास श्रम कार्ड नहीं है. मैं कहना चाहता हूं कि श्रमिक बिहार में या बिहार के बाहर असामयिक मरे तो उनके परिजनों को चार लाख की सहायता दी जाए. इस पर श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि मैं इससे पहले भी श्रम संसाधन मंत्री था पहले इस विभाग में एक लाख ही मिलते थे. मैंने ही इसे बढ़ाकर 2 लाख करवाया था. चार लाख आपदा से मिलते हैं इसलिए पहले से बढ़ा हुआ है. 

'विधवा को ही जीवन भर झेलना पड़ता है'

इस पर विनय बिहारी ने फिर विनती करते हुए कहा कि महोदय यह हमारी सरकार है और हम अपनी सरकार से अपेक्षा करते हैं पहले कुछ नहीं मिलता था फिर एक लाख मिला फिर 2 लाख हुआ, लेकिन श्रमिकों की जो मजबूरी है उसको देखते हुए 4 लाख कर दिया जाए. क्योंकि जब मजदूर मरते हैं तो उसकी विधवा पत्नी को देखने वाला कोई नहीं होता है. 14 दिन तक लोग आंसू बहाते हैं उसके बाद उन्होंने शायरी के अंदाज में कहा 'खा लिया भत्ता, उड़ा दिया पत्ता, चल दिया कलकत्ता' उसके उसके बाद विधवा को ही जीवन भर झेलना पड़ता है इसलिए कृपया कर उनके मुआवजा को चार लाख कर दिया जाए.

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: 'JDU के 30 MLA को बीजेपी तोड़ेगी', महागठबंधन के विधायकों के पाला बदलने पर RJD का खुलासा

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
दिल्ली: फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
Embed widget