एक्सप्लोरर

Ratnesh Sada Audio: JDU टूट की कगार पर? BJP विधायक का बड़ा दावा, कई नेता छोड़ने वाले हैं पार्टी

Ratnesh Sada Audio: बीजेपी विधायक नीरज कुमार बबलू का दावा है कि जल्द ही जदयू के कई मंत्री और विधायक बीजेपी की ओर आ रहे हैं. ऐसे में जेडीयू की नैया डूबने वाली है. 

Ratnesh Sada Viral Audio: बिहार के सहरसा जिले में SC/ST मंत्री रत्नेश सदा का एक ऑडियो वायरल हो रहा है. इस मामले में अब सियासत तेज हो गई है. गुरुवार 30 नवंबर को बीजेपी विधायक सह पूर्व मंत्री नीरज कुमार बबलू ने एक बड़ा बयान दिया. उन्होंने बिहार सरकार और जनता दल यूनाइटेड (JDU) पर निशाना साधते हुए कहा कि जदयू टूट की कगार पर है. बहुत ही जल्द यह नैया डूबने वाली है. यह बात कह कर बीजेपी विधायक ने राजनीतिक पारा गर्म कर दिया है.

बीजेपी विधायक बबलू ने कहा कि जनता दल यू में महादलितों को अपमानित करने की होड़ सी लगी हुई है. चाहे वो मुख्यमंत्री हों या कोई दूसरा मंत्री हो, महादलितों को टारगेट कर उन्हें अपमानित किया जा रहा है. एक मंत्री दूसरे मंत्री से लड़ते रहते हैं. ऐसा प्रतीत होता है कि वहां पूरी तरह भगदड़ की स्थिति है. सब लोग समझ रहे हैं कि जनता दल यू एक डूबती नैया है, कभी भी डूब जाएगी. सभी भागने के लिए तैयार हैं.

'JDU टूट की कगार पर'
बीजेपी नेता का कहना है कि मैक्सिमम लोग भारतीय जनता पार्टी के संपर्क में हैं और बहुत ही जल्द मंत्री, विधायक-सांसद सब भाग कर बीजेपी की ओर आएंगे. ऐसे में बीजेपी का दावा है कि पूरी तरह जनता दल यूनाइटेड टूट की कगार पर है. 

सच मायने में देखा जाए तो मंत्री के वायरल ऑडियो ने विपक्षियों को एक राजनीतिक हथियार दे दिया है, जिस पर सियासत तेज हो गई है. इसका हश्र क्या होगा, यह तो आने वाला वक्त बताएगा लेकिन वर्तमान में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है.

वायरल ऑडियो में क्या कह रहे मंत्री सदा?
गौरतलब है कि बिहार सरकार में मंत्री रत्नेश सदा का एक ऑडियो कथित तौर वायरल हो रहा है, जिसमें रत्नेश सदा अपने समर्थक से अशोक चौधरी का पुतला जलाने की बात कर रहे हैं. ऑडियो में सुना जा सकता है कि रत्नेश अपने समर्थकों पर इस बात का दबाव बना रहे हैं. इस मामले के बाद से ही जदयू में बवाल मचा हुआ है. बता दें, यह ऑडियो वायरल है और इसकी पुष्टि एबीपी न्यूज नहीं करता है.

यह भी पढ़ें: Bihar Crime: मुजफ्फरपुर एसकेएमसीएच में मरीज के अटेंडेंट से दुष्कर्म, रिश्तेदार से मिलने आई थी अस्पताल, जांच में जुटी पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में दूसरे के नाम पर सरकारी नौकरी कर रहा था शख्स, 32 साल बाद बर्खास्त
बिहार में दूसरे के नाम पर सरकारी नौकरी कर रहा था शख्स, 32 साल बाद बर्खास्त
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार: बेटी ने किया LOVE मैरिज, पिता ने कर दिया पिंडदान, कटिहार का मामला
बिहार: बेटी ने किया LOVE मैरिज, पिता ने कर दिया पिंडदान, कटिहार का मामला
बिहार की राजनीति में फिर सवर्णों का दबदबा? MLC चुनाव के रिजल्ट से समझें
बिहार की राजनीति में फिर सवर्णों का दबदबा? MLC चुनाव के रिजल्ट से समझें

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget