एक्सप्लोरर

BJP विधायक के भाई ने टोपी-तिलक लगाकर किया नामांकन, लवली आनंद-रितु जायसवाल को देंगे टक्कर

Lok Sabha Elections 2024: राणा रंजीत सिंह ने जन सुराज अभियान से जुड़कर प्रशांत किशोर के साथ मिलकर पहचान बनाई है. अब शिवहर से नामांकन दाखिल कर सांसद के लिए चुनावी मैदान में उतर गए हैं.

Bihar Lok Sabha Elections: बिहार में तीन चरणों का लोकसभा चुनाव समाप्त हो चुका है. अभी चार और चरण में चुनाव होना बाकी है. कई ऐसी सीटें हैं जिस पर सबकी नजरें टिकी हैं कि वहां का परिणाम क्या आने वाला है. चर्चित सीटों में शिवहर भी शामिल है. तीन मई को बीजेपी विधायक राणा रणधीर के भाई राणा रंजीत सिंह टोपी और तिलक लगाकर ऐसे नामांकन करने पहुंचे कि उनकी भी चर्चा हो रही है. एआईएमआईएम (AIMIM) से उन्हें टिकट मिला है.

शिवहर लोकसभा सीट पर महागठबंधन और एनडीए ने महिलाओं पर अपना भरोसा जताया है. आरजेडी की प्रत्याशी रितु जायसवाल हैं तो वहीं जेडीयू से आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद मैदान में हैं. ऐसे में अब इन दोनों महिला प्रत्याशियों को टक्कर देने के लिए एआईएमआईएम से राणा रंजीत सिंह भी उतर गए हैं.

रंजीत सिंह के परिवार का क्या है राजनीतिक इतिहास?

राणा रंजीत सिंह के भाई राणा रणधीर सिंह शिवहर लोकसभा क्षेत्र के मधुबन विधानसभा से आरजेडी के टिकट पर जीत कर फरवरी 2005 में पहली बार विधायक बने थे. हालांकि अक्टूबर 2005 में जेडीयू से शिवजी राय से वह चुनाव हार गए. 2015 और 2020 में बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़े और राणा रणधीर सिंह जीते. राणा रणधीर बिहार सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं.

लगातार चार बार विधायक रह चुके हैं पिता सीताराम सिंह

इतना ही नहीं बल्कि राणा रंजीत सिंह के पिता सीताराम सिंह भी मधुबन विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं. 1985, 1990 और 1995 में जनता पार्टी से विधायक बने थे. इससे पहले सीताराम सिंह 2000 में आरजेडी से विधायक बने थे. मधुबन विधानसभा से 1985 से लगातार चार बार विधायक बने थे. बिहार सरकार में 1990 से 1995 तक परिवहन मंत्री के रूप रहे. 1995 से 2004 तक खनन एवं भूतत्व मंत्री के साथ पशुपालन विभाग मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार भी मिला था. 2004 में शिवहर लोकसभा से चुनाव लड़ सांसद बने थे.

हालांकि राणा रंजीत सिंह की पूर्व से ही राजनीति में सक्रिय भूमिका देखी जा रही है. जन सुराज अभियान के जिला संयोजक के रूप में उन्होंने प्रशांत किशोर के साथ मिलकर पहचान बनाई. शिवहर लोकसभा क्षेत्र में अब देखना बड़ा दिलचस्प होगा कि कौन किसका खेल बिगाड़ता है.

यह भी पढ़ें- 'धर्मशास्त्र सिखाता है कि...', PM मोदी को तेजस्वी यादव ने दी नसीहत, मुसलमानों के आरक्षण पर क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती
कांग्रेस सांसद तारिक अनवर बोले- योगी जी को अगर संविधान का ज्ञान होता...
कांग्रेस सांसद तारिक अनवर बोले- योगी जी को अगर संविधान का ज्ञान होता...
Xप्लेन: असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद की कैटेगरी में क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? यहां पढ़ें
असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद की कैटेगरी में क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर?

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
Embed widget