एक्सप्लोरर

Bihar Politics: आरजेडी गठबंधन से सीएम नीतीश क्यों हुए दूर? नित्यानंद राय का आया जवाब

Nityanand Rai News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि वह कहीं नहीं जाएंगे और एनडीए के साथ रहेंगे. इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी नेता नित्यानंद राय ने आरजेडी पर निशाना साधा.

Bihar Politics: आईजीआईएमएस में एक कार्यक्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के समक्ष मंच से सीएम नीतीश कुमार ने एक बार फिर कहा है कि वो अब कहीं नहीं जाएंगे. इस बयान पर बिहार में सियासत तेज हो गई है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी नेता व केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने शुक्रवार को कहा कि नीतीश कुमार ने कुछ दिनों के लिए आरजेडी के लोगों को अपने साथ रखा था. उनके एजेंडे में विकास से कोई लेना-देना नहीं था. तेजस्वी यादव अपराधियों को संरक्षण देने में माहिर हैं. इसी वजह से बिहार की कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही थी. 

आगे उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा था कि आरजेडी के कार्यकर्ता गरीबों को परेशान कर रहे हैं, कमजोरों का शोषण कर रहे हैं और उन्हें धमका रहे हैं और मारपीट कर रहे हैं. यही नजारा सामने आ रहा था इसलिए सीएम नीतीश ने उन्हें हटा दिया और मुख्यमंत्री ने सही कहा है कि वो कहीं नहीं जा रहे हैं.

नित्यानंद राय ने की पीएम और सीएम की तारीफ

नित्यानंद राय ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री के निरंतर प्रयासों से बिहार का विकास तेजी से हो रहा है. बिहार विकास के महत्वपूर्ण पड़ाव पार कर रहा है. नीतीश कुमार के नेतृत्व में और नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से विकास हर घर तक पहुंच रहा है. वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के बिहार आगमन पर उन्होंने कहा कि जेपी नड्डा ने बिहार में स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ी सौगात दी है.

सीएम नीतीश ने कही थी ये बात

बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने शुक्रवार को इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान के परिसर में आंखों के अस्पताल और नए भवन का उद्घाटन किया. इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने एक बार फिर साफ कर दिया कि वे अब किसी अन्य गठबंधन के साथ नहीं जाने वाले हैं, वे एनडीए के साथ ही रहेंगे. आरजेडी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पहले वाले क्या करते थे? हमसे गलती हुई. दो बार उन लोगों का साथ लिया. हमारा रिश्ता 1995 से है. बीच में दो बार इधर-उधर हुए, दो बार गलती हुई. अब कभी इधर-उधर नहीं होंगे.

ये भी पढ़ें: Bihar News: 'जमुई सांसद को नहीं पहचानते', जब चिराग पासवान के जीजा को आया गुस्सा, जानें पूरा माजरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स
'सड़क पर आने के अलावा...', छात्रों के प्रदर्शन को मिला तेजस्वी यादव का साथ
'सड़क पर आने के अलावा...', छात्रों के प्रदर्शन को मिला तेजस्वी यादव का साथ
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
पटना में PhD होल्डर्स का हल्लाबोल, लोकभवन मार्च में पुलिस से टकराव
पटना में PhD होल्डर्स का हल्लाबोल, लोकभवन मार्च में पुलिस से टकराव

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget