एक्सप्लोरर

Lalu Yadav: 'धरती पर अत्याचार बढ़ा है इसे...', लालू यादव के बयान पर बीजेपी ने बताया कौन होगा उद्धारक

Bihar Politics: लालू प्रसाद यादव ने कहा कि धरती पर अत्याचार बढ़ गया है और इसे खत्म करना होगा. इस पर बीजेपी प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा कि भगवान वासुदेव कृष्ण अपराधियों और घोटालेबाजों को समाप्त करेंगे.

Lalu Yadav: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने शनिवार को पटना के विद्यापति भवन में गोवर्धन पूजा के मौके पर एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने अत्याचार को खत्म करने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर उठा लिया था अभी धरती पर अत्याचार काफी बढ़ गया है उसको खत्म करना होगा. वहीं, इस पर बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद सिंह ने रविवार को प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने ठीक ही कहा है कि जब-जब अत्याचार बढ़ता है तो भगवान श्री कृष्ण उस अत्याचार को समाप्त करते हैं. अभी धरती पर पूर्ण अत्याचार बढ़ा हुआ है इसे नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार भगवान कृष्ण के रूप में समाप्त करेंगे.

लालू यादव के बयान पर बीजेपी ने दी प्रतिक्रिया

अरविंद सिंह ने कहा कि भगवान के घर में देर है, लेकिन अंधेर नहीं है. अब भगवान किस रूप में आएंगे वह नरेंद्र मोदी के रूप में आएंगे कि नीतीश कुमार के रूप में आएंगे और जो हमारे समाज में अत्याचार बढ़ा हुआ है, आरजेडी के साम्राज्य का जो अत्याचार है भगवान वासुदेव कृष्ण कब समाप्त करेंगे अब इसी को देखना है.

'भगवान वासुदेव कृष्ण अपराधियों को करेंगे समाप्त'

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि अभी धरती पर पूर्ण अत्याचार बढ़ा हुआ है तो भगवान श्री कृष्ण ऐसे अत्याचारी को, ऐसे घोटालेबाजों को, ऐसे दारू-बालू माफियाओं को, अपराधियों को और उसको पनाहगार देने वाले लोगों को बहुत जल्द ऐसे लोगों को समाप्त करेंगे.

गोवर्धन पूजा के कार्यक्रम में पहुंचे थे लालू यादव

बता दें कि आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव हर साल गोवर्धन पूजा के मौके पर अपने गौशाला दानापुर जरूर जाते हैं. गोवर्धन पूजा के मौके पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से जेडीयू के पूर्व सांसद रहे रंजन यादव ने लालू प्रसाद यादव को बुलाया था. रंजन यादव के निमंत्रण पर पहुंचे लालू यादव ने वहां सभा को संबोधित किया जिसमें उन्होंने भगवान श्री कृष्ण की जय, राधे कृष्ण की जयकार के नारे लगाए. इस दौरान उन्होंने भगवान श्री कृष्ण के इतिहास के बारे में बताया और कहा कि सभी लोगों को गांव-गांव में गोवर्धन पूजा को मानना चाहिए और इसी दौरान उन्होंने दुनिया से अत्याचार खत्म करने की सलाह भी लोगों को दी. वहीं, इस बयान पर अब बीजेपी ने लालू यादव को ही अत्याचारी बता दिया है.

ये भी पढ़ें: Bihar Smart Meters: रोहिणी आचार्य ने किसे बताया 'चीटर मीटर'? नीतीश सरकार को खूब सुनाई खरी खोटी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget