एक्सप्लोरर

Bihar News: सुल्तानगंज का नाम बदलने की तैयारी कर रही है BJP, दिलीप जायसवाल के बयान से हुआ साफ

Sultanganj News: बीजेपी ने सावन के श्रद्धालुओं की सेवा करने वालों का सम्मान किया. बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने सुल्तानगंज-देवघर मार्ग के विकास का आश्वासन दिया.

Bihar News: बिहार बीजेपी ने सोमवार को कांवरिया सेवा सम्मान समारोह का आयोजन किया. इसमें सुल्तानगंज-देवघर पथ पर सावन महीने सहित डेढ़-दो महीने तक श्रद्धालुओं को अनवरत सेवा करने वाले संस्थाओं और लोगों के पांव पखारे गए तथा उन्हें सम्मानित किया गया. वक्ताओं ने एक स्वर में नर सेवा नारायण सेवा की बात करते हुए कहा कि सही अर्थ में यही सनातन धर्म है.

वहीं, इस मौके पर बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि सुल्तानगंज और देवघर के रास्ते के विकास के लिए सरकार लगातार सोच रही है. उन्होंने कहा कि यह बात सामने आई है कि सुल्तानगंज स्टेशन का नाम बदलकर अजगैबीनाथ किया जाए. उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि इस समारोह के बाद इन सेवा करने वालों का हौसला बढ़ेगा. उन्होंने भगवान से ऐसे लोगों को और शक्ति देने की प्रार्थना करते हुए कहा कि नर में नारायण देखकर ये महामानव बन गए इन्हें अपनी नहीं समाज की चिंता है.

दिलीप जायसवाल ने क्या कहा?

इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए दिलीप जायसवाल ने खुद को सौभाग्यशाली बताते हुए कहा कि आज तक किसी सरकार या किसी नेता ने इन सेवा करने वालों को सम्मानित करने को नहीं सोचा. आज हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि ऐसा करने का सुअवसर मिला. उन्होंने कहा कि सुल्तानगंज-देवघर पथ पर एक महीने, डेढ़ महीने तक श्रद्धालुओं की अनवरत सेवा करना आसान नहीं है, यह बड़े हिम्मत का काम है और यही सच्चे शिवभक्त हैं. इस समारोह में 10 राज्यों के लोगों को सम्मान करने का अवसर मिला है. उन्होंने इन सभी लोगों का नमन करते हुए कहा कि सच में यही श्रद्धालुओं के सेवा के ब्रांड एंबेसडर हैं.

डिप्टी सीएम ने लोगों को किया संबंधित

वहीं, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि यह राज्य स्तरीय और राष्ट्र स्तरीय नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मेला होता है. उन्होंने कहा कि ऐसा समाजवाद दुनिया मे कही देखने को नहीं मिलेगा, जहां गरीब से लेकर अमीर तक एक ही पोशाक में होते हैं और एक ही नारा होता है और एक ही मकसद होता है, बाबा का दर्शन.

उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने सेवा करने वालों को धन्यवाद देते हुए कहा कि जिसमे महादेव की भक्ति और शक्ति समाहित है, उनकी सेवा करने वाले लोग महान हैं. उन्होंने कहा कि सनातन सत्य है और हमारी संस्कृति समृद्ध है, जिससे हम ईश्वर के निकट जाते हैं और सेवा ही शक्ति को प्रश्न करता है और शक्ति ही भक्ति.

10 राज्यों की संस्थाएं रहे शामिल

सम्मान समारोह का उद्घाटन बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस मौके पर 159 सेवा करने वाले संस्थाओं और लोगों को सम्म्मनित किया गया. इसमें करीब 10 राज्यों की संस्थाएं शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: Bihar News: खेल और खिलाड़ियों पर नीतीश सरकार मेहरबान, 'मेडल लाओ नौकरी पाओ' योजना की पढ़ें रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget