एक्सप्लोरर

Bihar: जिसके अपहरण के आरोप में शख्स जेल गया वो युवक एक साल बाद खुद लौटा गांव, थाने पहुंचा तो…

Nalanda News: 28 फरवरी 2024 को नालंदा के बेगमपुर गांव में मंदिर से मुकुट चोरी के आरोप में गौरव कुमार नाम के शख्स के साथ मारपीट की गई थी. इसके बाद गौरव दिल्ली भाग गया. उधर मां ने अपहरण का केस कर दिया.

Bihar News: बिहार के नालंदा में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है. यहां एससी-एसटी थाना पुलिस ने अपहरण केस के मामले में बिना किसी ठोस जांच के एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. अब करीब एक साल बाद युवक खुद अपने गांव लौटा तो लोग हैरान रह गए. युवक थाने पहुंचा तो पुलिस भी दंग रह गई. फिर युवक ने पूरी बात बताई. कहा कि उसका अपहरण नहीं हुआ बल्कि वो तो दिल्ली में काम करने के लिए चला गया था.

दरअसल पूरा मामला 28 फरवरी 2024 का है. नालंदा थाना क्षेत्र के बेगमपुर गांव में मंदिर से मुकुट की चोरी हो गई थी. गुस्साए लोगों ने भोला मांझी के बेटे गौरव कुमार के साथ मारपीट की. गौरव की मां कोसुम देवी ने 6 मार्च को एससी-एसटी थाने में मामला दर्ज कराया जिसमें उन्होंने संजय सिंह उर्फ फुटूश, मोनू महतो और चंदन पांडेय पर आरोप लगाया कि उनके बेटे की पिटाई के बाद उसे अगवा कर लिया गया है. पुलिस ने इस मामले में संजय सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

डर के कारण चला गया था दिल्ली

करीब एक साल बाद गौरव वापस आया. बीते मंगलवार (25 मार्च, 2025) को वह थाने पहुंचा.  बताया कि वो खुद अपनी मर्जी से दिल्ली में काम करने के लिए चला गया था. क्योंकि उसे कुछ लोगों से डर था. एक मार्च 2024 को उसके साथ मारपीट हुई थी. उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई थी. डर के कारण दिल्ली चला गया और वहां वो मजदूरी करने लगा. उधर जेल में बंद संजय सिंह को अभी तक जमानत भी नहीं मिल सकी है. पिछले छह माह से संजय जेल में बंद है.

पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप

वहीं गौरव के वापस लौटने के बाद संजय सिंह के परिजन पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं. उनका कहना है कि अगर पुलिस सही तरीके से जांच करती तो निर्दोष व्यक्ति को जेल नहीं जाना पड़ता. एससी-एसटी थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने कहा कि गौरव कुमार के बयान को कोर्ट में दर्ज कराया जा रहा है और आगे की कार्रवाई न्यायालय के निर्देशों के अनुसार होगी. 

यह भी पढ़ें: बांका में पान दुकानदार के बेटे ने मारी बाजी, 12वीं में साइंस स्ट्रीम से बना जिला टॉपर, बताया अपना सपना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar Politics: आलोक सिंह बने आरएलएम के प्रदेश अध्यक्ष, उपेंद्र कुशवाहा बोले- 'हम NDA में...'
बिहार: आलोक सिंह बने आरएलएम के प्रदेश अध्यक्ष, उपेंद्र कुशवाहा बोले- 'हम NDA में...'
JDU नेता संजय झा का बड़ा दावा, 'ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल के कारण टूटा इंडिया गठबंधन'
JDU नेता संजय झा का बड़ा दावा, 'ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल के कारण टूटा इंडिया गठबंधन'
लालू यादव और राबड़ी देवी के आवास के बाहर लाठियां लेकर डटे RJD कार्यकर्ता, हर समय देंगे पहरा
लालू यादव और राबड़ी देवी के आवास के बाहर लाठियां लेकर डटे RJD कार्यकर्ता, हर समय देंगे पहरा
TMC के पूर्व प्रत्याशी कैलाश मिश्र मधुबनी से गिरफ्तार, पश्चिम बंगाल में धोखाधड़ी केस में है नाम
TMC के पूर्व प्रत्याशी कैलाश मिश्र मधुबनी से गिरफ्तार, पश्चिम बंगाल में धोखाधड़ी केस में है नाम

वीडियोज

Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! | Punjab
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! सीक्रेट ने 16 साल की बेटी को दी खौफनाक मौत!
Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
Jaipur News: जयपुर के इन इलाकों में कल नहीं चलेगा मोबाइल इंटरनेट, जानें क्या है वजह?
जयपुर के इन इलाकों में कल नहीं चलेगा मोबाइल इंटरनेट, जानें क्या है वजह?
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ओपनर, आयरलैंड से पहले टी20 में कैसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ओपनर, आयरलैंड से पहले टी20 में कैसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
Sunday Box Office 150 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी' तो 'बंदर' का हुआ बंटा धार, जानें 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे का हाल
150 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी' तो 'बंदर' का हुआ बंटा धार, जानें 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे का हाल
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
3,80,00,00,000 का सोना... अमेरिका के पूर्व CIA अधिकारी के पास से मिली इतनी संपत्ति, उड़ जाएंगे होश
3,80,00,00,000 का सोना... अमेरिका के पूर्व CIA अधिकारी के पास से मिली इतनी संपत्ति, उड़ जाएंगे होश
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
Embed widget