एक्सप्लोरर

बिहार: पिता करते हैं पान का सप्लाई… अब बेटा 12वीं में बन गया बांका का जिला टॉपर, बताया सपना

Bihar Board Inter Result 2025: रजौन प्रखंड अंतर्गत राष्ट्रीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धौनी के छात्र रोहन कुमार को 460 अंक मिले हैं. रिजल्ट के बाद परिवार में खुशी है.

Bihar Inter Examination Result 2025: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 2025 की इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा का रिजल्ट मंगलवार को घोषित कर दिया. तीनों स्ट्रीम आर्ट्स, कॉमर्स एवं साइंस का परिणाम एक साथ जारी किया गया है. बांका जिले से जिला टॉपर के रूप में रजौन प्रखंड अंतर्गत राष्ट्रीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धौनी के छात्र रोहन कुमार को साइंस स्ट्रीम में 460 अंक मिले हैं. इतने अंक लाकर साइंस स्ट्रीम से उन्होंने अपने जिले में टॉप किया है.

पान व्यवसायी हैं बांका जिला टॉपर के पिता

जिला टॉपर रोहन कुमार मूल रूप भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र के मनोहरपुर गांव के रहने वाले हैं. उनके पिता राकेश रंजन चौरसिया पान व्यवसायी हैं. दुकानदारों को पान का पत्ता सप्लाई करते हैं. माता बिंदु देवी गृहिणी हैं. रोहन ने बांका के रजौन में रहकर राष्ट्रीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धौनी के साथ-साथ किसी प्राइवेट कोचिंग से पढ़ाई पूरी की. रोहन ने अपने सपने को लेकर कहा कि वो इंजीनियर बनना चाहता है. कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करना चाहता है. इधर 12वीं में सफलता के बाद माता-पिता समेत सभी गुरुजनों के अलावा समस्त परिजनों में खुशी की लहर है.

86.5 फीसद रहा 12वीं का रिजल्ट

बता दें कि बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा एक से 15 फरवरी तक बिहार के 38 जिलों में 1,677 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी. इस परीक्षा में कुल 12,92,313 परीक्षार्थी शामिल हुए थे. इसमें 6,41,847 छात्राएं और 6,50,466 छात्र थे. कुल 86.5 फीसद विद्यार्थी पास हुए हैं. आर्ट्स स्ट्रीम में 82.75 फीसद, कॉमर्स में 94.77 और साइंस में 89.59 फीसद छात्र पास हुए हैं.

बगहा की प्रिया जायसवाल बनीं टॉपर

बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा में पश्चिमी चंपारण जिले के हर्नाटांड की रहने वाली प्रिया जायसवाल ने बिहार में साइंस स्ट्रीम में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. प्रिया जायसवाल ने 484 अंक हासिल किए हैं. इससे न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है.

यह भी पढ़ें: Nitish Kumar: CM नीतीश कुमार की पार्टी को बड़ा झटका! आज PK का दामन थामने जा रहा ये दिग्गज नेता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर का वोल्टेज हाई! JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव क्या बोले?
बांकीपुर का वोल्टेज हाई! JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव क्या बोले?
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव को बड़ा झटका, बांकीपुर से प्रत्याशी वीणा मानवी का नामांकन रद्द
तेज प्रताप यादव को बड़ा झटका, बांकीपुर से प्रत्याशी वीणा मानवी का नामांकन रद्द
बांकीपुर से दूसरे प्रत्याशी के उतारे जाने पर RJD सांसद मनोज झा का BJP पर तंज, 'मुझे कल डर…'
बांकीपुर से दूसरे प्रत्याशी के उतारे जाने पर RJD सांसद मनोज झा का BJP पर तंज, 'मुझे कल डर…'
आमिर खान की तीसरी शादी का JDU ने किया समर्थन, नितेश राणे के बयान को बताया 'सड़कछाप'
आमिर खान की तीसरी शादी का JDU ने किया समर्थन, नितेश राणे के बयान को बताया 'सड़कछाप'

वीडियोज

Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)
Jagadhatri:😒Jagadhatri और Shivay की Bonding देख जल-भुन गईं Tapasya,रच रही हैं नई साजिशें #sbs
FY27 में लॉन्च होंगी 5 धमाकेदार Mid Size SUVs | #suv #newlaunch #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में ईरान के अटैक से गई भारतीय की जान तो गुस्से में बोला भारत- 'जहाजों को निशाना बनाना बंद करो'
होर्मुज में ईरान के अटैक से गई भारतीय की जान तो गुस्से में बोला भारत- 'जहाजों को निशाना बनाना बंद करो'
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
राम मंदिर चढ़ावा गिनती के लिए अब टेबल की जगह दरी का इस्तेमाल, बिना पॉकेट वाला ड्रेस कोड अनिवार्य
राम मंदिर चढ़ावा गिनती के लिए अब टेबल की जगह दरी का इस्तेमाल, बिना पॉकेट वाला ड्रेस कोड अनिवार्य
ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
‘समुद्री डकैत न बने अमेरिका...’, ट्रंप के होर्मुज टोल के ऐलान पर भड़के ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा
होर्मुज पर जैसे ही यूएस ने टैरिफ का किया ऐलान तो भड़के लूला, ट्रंप से कहा- न बनें समुद्री डकैत
Embed widget