एक्सप्लोरर

इलाज के लिए ऑटो में तड़पता रहा घायल, डॉक्टरों ने नहीं ली सुध, गार्ड ने लगाया टांका, VIDEO वायरल

घायल शख्स के बेटे ने कहा कि अस्पताल में मरीजों को देखने वाला कोई नहीं है. डॉक्टर ने सिर्फ़ एक सुई देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया और कहा कि निजी एम्बुलेंस बुक कर मरीज को बेहतर इलाज के लिए बाहर ले जाएं.

सुपौल: बिहार के सरकारी अस्पतालों के कुव्यवस्था की खबर आए दिन सुर्खियां बटोरती हैं. इसके बावजूद अस्पताल प्रबंधन है, जो जगने का नाम नहीं ले रहा. ताजा मामला बिहार के सुपौल जिले के त्रीवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल का है, जहां बुधवार को गंभीर रूप से घायल शख्स इलाज के लिए ऑटो में तड़पता रहा, लेकिन घंटों डॉक्टरों ने सुध नहीं ली. काफी हल्ला हंगामा के बाद डॉक्टर पहुंचे और एक सुई देकर शख्स को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. 

हादसे में घायल होने के बाद पहुंचे थे अस्पताल

इधर, ऑटो पर दर्द से कराहते मरीज को अस्पताल की सुरक्षा में तैनात निजी सुरक्षाकर्मी ने टांका लगाया, जिसके बाद परिजन मरीज को बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल ले गए. दरअसल, बुधवार को त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के खट्टर चौक पर ऑटो और बाइक में भीषण टक्कर हो गई थी, जिसमें तीन लोग जख्मी हो गए. 

घायलों में एक की स्थिति गंभीर थी, इसलिए परिजन उसे ऑटो से त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे. घंटों दर्द से कराहने के बाद डॉक्टर मरीज को देखने अपने चेम्बर से बाहर निकले और ऑटो में ही इलाज शुरू कर दी. इलाज के नाम पर महज दर्द का इंजेक्शन देकर, उन्होंने मरीज को बिना एम्बुलेंस के रेफर कर दिया. 

घायल के बेटे ने की शिकायत

घायल शख्स की पहचान त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के डपरखा पंचायत निवासी जितेंद्र सरदार(45) के रूप में की गई है. इस पूरे मामले में जितेंद्र के बेटे ने कहा कि अस्पताल में मरीजों को देखने वाला कोई नहीं है. डॉक्टर ने सिर्फ़ एक सुई देकर रेफर कर दिया और कहा कि निजी एम्बुलेंस बुक कर, बेहतर इलाज के लिए बाहर ले जाएं.

डॉक्टर का गैर जिम्मेदाराना बयान

इधर, जब इलाज कर रहे डॉक्टर उमेश कुमार मंडल से इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि एम्बुलेंस किसी दूसरे पेसेंट के साथ है, इसलिए एम्बुलेंस नहीं दी गई. पेशेंट की स्थिति गंभीर थी, ऐसे में उसे ऑटो से नीचे नहीं उतारा. ऑटो पर ही इलाज किया और फिर रेफर कर दिया.

यह भी पढ़ें -

बिहार: गंगा नदी में शव मिलने के बाद कम हुई मछली की बिक्री, मछुआरों ने कहा- बहुत नुकसान हो रहा है

तेजस्वी यादव ने अपने सरकारी आवास को बनाया कोविड केयर सेंटर, सरकार से की ये अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, वे...', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
Embed widget