एक्सप्लोरर

Bihar Weather Update: बिहार इन क्षेत्रों में आज आंधी और गरज के साथ हो सकती है बारिश और ओलावृष्टि, ये है IMD की भविष्यवाणी

Bihar Weather Today: IMD की पूर्वानुमान के मुताबिक, बिहार के उत्तर पूर्व, उत्तर पश्चिम, दक्षिण मध्य, दक्षिण पश्चिम क्षेत्रों के कुछ स्थानों पर अगले 24 घंटों के भीतर तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है.

Rain and Hailstorm in Bihar: इस वक्त बिहार का मौसम चक्रवातीय प्रभाव की चपेट में है. इस चक्रवातीय परिसंचरण की वजह से एक पूर्व पश्चिम टर्फ उत्तर बिहार तक समुद्रतल से 1.5 किमी. ऊपर बना हुआ है. इसकी वजह से बिहार (Bihar) में 24 घंटों के भीतर उत्तर पूर्व, उत्तर पश्चिम, दक्षिण मध्य और दक्षिण पश्चिम के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसके साथ ही राज्य के दूसरे भागों में भी हल्की बारिश हो सकती है.

इन क्षेत्रों में तेज हवा के साथ होगी ओलावृष्टि

मौसम विभाग की पूर्वानुमान के मुताबिक, बिहार के उत्तर पूर्व, उत्तर पश्चिम, दक्षिण मध्य, दक्षिण पश्चिम क्षेत्रों के कुछ स्थानों पर अगले 24 घंटों के भीतर बिजली चमकने मेघ गर्जन और तेज हवा के साथ बारिश भी हो सकती है. वहीं, इस दौरान हवा की रफ्तार की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है. बुरी खबर ये है कि इस दौरान ओलावृष्टि होने की भी आशंका है. उसके अलावा भी कुछ इलाकों में एक दो स्थानों पर बिजली चमकने, मेघ गरजने और तेज हवा चलने की भविष्यवाणी की गई है.

रविवार को ऐसा रहेगा पटना का मौसम !

पटना में 9 मार्च यानी रविवार को दिन भर बादल छाए रहने के आसार हैं. इस बीच सुबह 10 बजे के करीब राजधानी में मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं, दोपहर के वक्त बूंदाबांदी होने की बात कही गई है. दोपहर करीब तीन बजे दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. इसके साथ ही अगले तीन दिनों तक राजधानी के उच्च तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज होने की संभावना है.

अगले दो दिन और हो सकती है बारिश

दरअसल, मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी के मुताबिक राजधानी पटना में शनिवार यानी 18 मार्च से 21 मार्च तक बादलों का डेरा रह सकता है. इसी के साथ ही यहां बारिश का सामना भी करना पड़ सकता है.

ओलावृष्टि से फसल हुई चौपट

बिहार के मुजफ्फरपुर में शुक्रवार को बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है. दरअसल, शुक्रवार सुबह मुजफ्फरपुर में तेज आंधी के साथ ओलावृष्टि होने से किसानों की सैकड़ों एकड़ गेहूं और मक्के की फसल बर्बाद हो गई. इस दौरान सबसे ज्यादा नुकसान मक्के और गेहूं की फसल को हुआ है. ओलावृष्टि होने की वजह से हजारों एकड़ की गेहूं, मक्के, दलहन और पपीता की फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है. वहीं, इस दौरान चली तेज हवा की वजह से फूस के दर्जनों मकान क्षतिग्रस्त हो गए. अब पीड़ित किसान की सारी आस सरकार पर लगी हुई है. किसानों का कहना है कि ओलावृष्टि में जिन किसानों की फसल बर्बाद हो गई है. उन्हें सरकार की ओर से मुआवजा मुहैया कराया जाना चाहिए. 

ये भी पढ़ें- Tamil Nadu Case: बिहार पुलिस बोली- मनीष कश्यप ने दबिश के कारण किया सरेंडर, पता चला मामला तो कुछ और है...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन

वीडियोज

Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Embed widget