एक्सप्लोरर

Bihar Weather: बिहार के 12 जिलों में झमाझम बारिश से मौसम खुशगवार, जानें किन जिलों में होगी भारी वर्षा

Bihar Weather Update: मौसम विभाग ने गया, नवादा और जमुई सहित तीन जिलों में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ भारी वर्षा की चेतावनी दी है. राज्य में वर्षा की स्थिति अभी बनी रह सकती है.

बिहार के अधिकांश जिलों में सोमवार को भी वर्षा होने का पूर्वानुमान है, लेकिन बहुत ज्यादा बारिश की संभावना कम दिख रही है. आज भी दक्षिण बिहार में ज्यादा तो उत्तर बिहार में कुछ कम वर्षा के आसार है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के पश्चिमी और दक्षिण बिहार के मध्य इलाके में अधिक वर्षा होने की प्रबल संभावना है. इसका असर अहले सुबह से ही देखा जा रहा है.

इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

सोमवार को अहले सुबह से राजधानी पटना सहित 12 जिलो में झमाझम बारिश हो रही है. इनमे सीवान, सारण, समस्तीपुर, वैशाली, पटना, भोजपुर, अरवल, जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा और बेगूसराय जिले शामिल है. इन जिलों के लिए सुबह 3:55 पर येलो अलर्ट जारी किया गया, जो सुबह 7 बजे तक प्रभावी रहेगा.

मौसम विभाग के अनुसार आज दक्षिणी इलाके के गया, नवादा और जमुई सहित तीन जिलों में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है. अधिकांश जिलों में कहीं-कहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है. तापमान में कोई बदलाव नहीं होंगे. 

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार राज्य में वर्षा की स्थिति बनी रह सकती है, लेकिन आज के बाद राज्य का मॉनसून  धीरे-धीरे कमजोर होने की संभावना है. आगामी मंगलवार से अगले 5 दिनों तक राज्य में कम वर्षा होने का पूर्वानुमान है. कुछ-कुछ जिलों में कहीं-कहीं हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज की जा सकती है. तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होने का पूर्वानुमान है.

बीते रविवार को भी दक्षिण बिहार में ज्यादा वर्षा दर्ज की गई. सबसे अधिक रोहतास में 81.2 और गया 77 मिलीमीटर के साथ भारी वर्षा दर्ज हुई. तो बक्सर 64, पटना के बेलछी में 56.2 भभुआ 52, भोजपुर 47.8, जमुई 41.2, खगड़िया 41, नालंदा 36.4, नवादा 34.4, भागलपुर 32.4, बेगूसराय 31, मुंगेर 30.2 तो पटना के दानापुर में 27.6 मिली मीटर के साथ मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज हुई.

यह रिकॉर्ड 12 बजे दिन के पहले का है. उसके बाद शाम से राजधानी पटना के अधिकांश इलाकों में अधिक वर्षा दर्ज की गई तो पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, औरंगाबाद, लखीसराय, मधुबनी, सिवान, अरवल, जहानाबाद में भी शाम से लेकर रात तक वर्षा दर्ज की गई.

सबसे अधिक तापमान बाल्मीकि नगर में दर्ज

वर्षा के साथ-साथ राज्य के तापमान में भी कोई विशेष बदलाव नहीं रहे. रविवार को सबसे अधिक तापमान बाल्मीकि नगर में 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि राजधानी पटना में 1.2 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 32.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा. अधिकांश जिलों में 31 डिग्री के बीच का तापमान दर्ज किया गया.

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: जहानाबाद में RJD को झटका! विधायक के खिलाफ कार्यकर्ताओं का विद्रोह, टिकट काटने की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स
'सड़क पर आने के अलावा...', छात्रों के प्रदर्शन को मिला तेजस्वी यादव का साथ
'सड़क पर आने के अलावा...', छात्रों के प्रदर्शन को मिला तेजस्वी यादव का साथ
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
पटना में PhD होल्डर्स का हल्लाबोल, लोकभवन मार्च में पुलिस से टकराव
पटना में PhD होल्डर्स का हल्लाबोल, लोकभवन मार्च में पुलिस से टकराव

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget