एक्सप्लोरर

Bihar Weather Update: दक्षिण बिहार में गर्मी से फिलहाल राहत नहीं, पटना में कितना रहा तापमान, आज किन जिलों में होगी बारिश?

Bihar Weather Today: दक्षिण बिहार में फिलहाल तापमान में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है. अगले 4 से 5 दिनों तक दक्षिण बिहार में भीषण गर्मी से लोगों को परेशानी हो सकती है.

पटना: बिहार के दक्षिणी इलाकों में प्री मानसून का असर है आज भी नहीं दिखने वाला है. उत्तर बिहार के कई जिलों में पिछले 10 दिनों से लगातार हल्की या मध्यम स्तर की बारिश होती रही है और तापमान में भी गिरावट देखी जा रही है. वहीं दक्षिण बिहार के किसी भी जिले में वर्षा का कोई अनुमान अभी तक नहीं दिख रहा है. दक्षिण बिहार के 19 जिलों के अलावा उत्तर बिहार में भी वर्षा की कोई बड़ी चेतावनी नहीं दी गई है.

मौसम विभाग ने उत्तर पूर्व बिहार के 7 जिलों मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, सुपौल, अररिया और किशनगंज में बहुत हल्की वर्षा, बूंदा बांदी के साथ मेघ गर्जन और बिजली चमकने की संभावना बताई गई है, वहीं दक्षिण बिहार में तापमान में कोई बदलाव नहीं होने की संभावना है. आगामी 4 से 5 दिनों तक दक्षिण बिहार में भीषण गर्मी से लोगों को परेशानी हो सकती है.

10 जिले में 40 डिग्री से ऊपर तापमान

बीते शुक्रवार को बिहार के दक्षिणी इलाके में तापमान में काफी बढ़ोतरी देखी गई उत्तर बिहार के कुछ जिलों में जहां वर्षा की कोई अनुमान नहीं था वहां भी तापमान में वृद्धि देखी गई. सबसे अधिक राजधानी पटना का रहा जहां 3.8 डिग्री तापमान में वृद्धि देखी गई. गुरुवार को पटना का तापमान 37 डिग्री दर्ज किया गया था तो वहीं शुक्रवार को बढ़कर  40.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. दूसरे नंबर पर नालंदा जिला रहा जहां 3.1 डिग्री तापमान में वृद्धि दर्ज गई.  

दक्षिण बिहार के लगभग सभी जिलों में 2 डिग्री से अधिक तापमान में वृद्धि हुई, गुरुवार को सिर्फ 2 जिलों में 40 डिग्री से ऊपर तापमान था, जबकि शुक्रवार को दस जिलों में 40 डिग्री से ऊपर तापमान रहा. इनमें सबसे अधिक गया और औरंगाबाद जिला रहा जहां 42.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया तो नवादा में 41.5 डिग्री,डेहरी 41.4  शेखपुरा में 41.3 डिग्री, भोजपुर में 41.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा. पटना में 40.8 डिग्री, नालंदा में 40.5 डिग्री, जमुई में 40.3 डिग्री और वैशाली  में 40.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. दक्षिण बिहार के इलाके में औसतन तापमान 39 डिग्री से 41 डिग्री के बीच रहा तो वही उत्तर बिहार में 30 डिग्री से 35 डिग्री के बीच तापमान दर्ज किया गया सबसे कम तापमान किशनगंज में 28 डिग्री सेल्सियस रहा.

 7 जिले में हुई बारिश 

बीते शुक्रवार को उत्तर बिहार के 7 जिले में 10 जगह पर बरसात दर्ज की गई जिनमें सबसे अधिक किशनगंज में 4 जगहों पर स्थानों पर वर्षा हुई किशनगंज के दिघलबैंक में 24.2 मिलीमीटर, टेढ़ागाछ में 11.4, किसान कम शहरी क्षेत्र में 7.1 ठाकुरगंज में 6.8  मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, बांका में 5 मिलीमीटर, अरहरिया में 4.5 मिलीमीटर और उत्तरी कटिहार में 1 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई. इसके अलावा मधुबनी ,सीतामढ़ी और मधेपुरा में भी येलो अलर्ट जारी रहा यहां बहुत हल्की बरसात दर्ज की गई.

इन कारणों से मौसम में हो रहा बदलाव

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार आज भी एक चक्रवातीय है. परिसंचरण का क्षेत्र पूर्वी उत्तर प्रदेश और उसके आसपास के क्षेत्रों में औसत समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर तक बना हुआ है. जिसके प्रभाव से उत्तर पूर्व बिहार के कुछ स्थानों पर वर्षा होगी तो बाकी अन्य जिले पूरी तरह शुष्क   रहेंगे और तापमान में विशेष बदलाव नहीं होंगे.अगले 2 से 3 दिनों तक दक्षिण बिहार के तापमान में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं होंगे, लेकिन 3 दिनों बाद तापमान में एक से दो डिग्री की और बढ़ोतरी भी हो सकती है. उत्तर बिहार में तापमान में विशेष बदलाव नहीं होंगे.

इसे भी पढ़ें: Arrah Rape: विक्षिप्त किशोरी से 52 वर्षीय व्यक्ति ने किया रेप, आरोपी को भाभी ने रंगे हाथ पकड़ा, ग्रामीणों ने जमकर पीटा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
सदन में गूंजा गांवों में होल्डिंग टैक्स का मुद्दा, CM सम्राट चौधरी ने जवाब में क्या कहा? जानें
सदन में गूंजा गांवों में होल्डिंग टैक्स का मुद्दा, CM सम्राट चौधरी ने जवाब में क्या कहा? जानें
CJP Protest: दिल्ली लाठीचार्ज पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, 'मर्यादाएं अगर लांघी…'
दिल्ली लाठीचार्ज पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, 'मर्यादाएं अगर लांघी…'
बिहार मानसून सत्र: '2 कमरे में 565 बच्चे पढ़ रहे, प्राथमिकता क्या है?', BJP ने अपनी ही सरकार को घेरा
बिहार मानसून सत्र: '2 कमरे में 565 बच्चे पढ़ रहे, प्राथमिकता क्या है?', BJP ने अपनी ही सरकार को घेरा

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran Nuclear Programe: क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
कौन हैं अभिषेक पोरेल? कभी ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट बने, अब रेप केस में होगी गिरफ्तरी
कौन हैं अभिषेक पोरेल? कभी ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट बने, अब रेप केस में होगी गिरफ्तरी
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
Students Protest: लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
Embed widget