एक्सप्लोरर

Bihar Weather Today: बिहार में चलेगी लू या पड़ेगी चिलचिलाती गर्मी? ऑफिस और बाजार जानें से पहले देख लें मौसम

Bihar Weather Forecast: अगले पांच दिनों तक राज्य के किसी भी जिले में वर्षा का पूर्वानुमान नहीं है. पछुआ तथा उत्तर पछुआ हवा का प्रवाह समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर तक बना हुआ है.

Bihar Weather News 6 May 2023: प्रदेश का मौसम बदल रहा है. बीते शुक्रवार (5 मई) से ही पूरे राज्य में वर्षा की स्थिति पूरी तरह से खत्म हो गई है. मौसम विभाग पटना (Meteorological Department Patna) के अनुसार अगले पांच दिनों तक राज्य के किसी भी जिले में वर्षा का पूर्वानुमान नहीं है, जबकि दो से चार डिग्री सेल्सियस तापमान में वृद्धि होगी. इसके साथ ही तपिश गर्मी झेलनी पड़ सकती है.

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार पछुआ तथा उत्तर पछुआ हवा का प्रवाह समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर तक बना हुआ है. इसके प्रभाव से पूरे राज्य में वर्षा का कोई अनुमान नहीं है. यह भी जान लें कि अगले पांच दिनों तक प्रतिदिन तापमान में बढ़ोतरी होगी. हालांकि उष्ण लहर और लू की स्थिति अभी नहीं है लेकिन पसीना छुड़ाने वाली चिलचिलाती धूप से परेशानी बढ़ सकती है.

बक्सर में रहा सबसे अधिक तापमान

बीते शुक्रवार को पूरे दिन या रात में भी किसी जिले में बारिश नहीं हुई और तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी गई है. हालांकि सभी जिलों में 40 डिग्री से नीचे रहा. सबसे अधिक तापमान बक्सर में 39.8 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि दूसरे नंबर पर खगड़िया रहा जहां का तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस रहा. शेखपुरा और बांका जिले में 37.2, नवादा में 37.1 और पश्चिम चंपारण के वाल्मीकि नगर में 37 डिग्री तापमान रहा. पूरे बिहार में औसत तापमान 34 से 35 डिग्री के बीच रहा जबकि सबसे कम तापमान अररिया जिले के फारबिसगंज में 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

गुरुवार और शुक्रवार के बीच 9 जिलों में वर्षा

शुक्रवार को बिहार के किसी भी जिले में पूरे दिन या रात में कहीं भी वर्षा नहीं हुई और न ही बद्री नुमा मौसम रहा. शुक्रवार (5 मई) की दोपहर जारी रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार और शुक्रवार दोपहर से पहले 9 जिलों में बारिश हुई है. 9 जिलों के 17 स्थानों पर कहीं मध्यम स्तर की तो कहीं हल्की वर्षा हुई है.

सबसे अधिक बेगूसराय में 39.5 मिलीमीटर, बरौनी में 18.4 मिलीमीटर और चौसा में 34.4 मिलीमीटर बारिश हुई है. कटिहार के कुर्सेला में 36.6, बरारी में 23.4, कदवा में 20.4 और अमदाबाद में 12.8 मिलीमीटर वर्षा हुई. नालंदा के सरमेरा में 32.2 मिलीमीटर, भभुआ में 26.4 मिलीमीटर, समस्तीपुर के दलसिंहसराय में 19.2 मिलीमीटर, किशनगंज के ठाकुरगंज में 11.8 मिलीमीटर, पूर्णिया के रुपौली में 9.8 मिलीमीटर और भागलपुर के सुल्तानगंज में 9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: सुशील कुमार मोदी को अचानक क्यों हुई लालू यादव की सेहत की चिंता? कहा- अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
बिहार में होगी बंपर बहाली, सम्राट सरकार में भरे जाएंगे 1.72 लाख पद
बिहार में होगी बंपर बहाली, सम्राट सरकार में भरे जाएंगे 1.72 लाख पद

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget