एक्सप्लोरर

Bihar Weather Today: सुपौल, अररिया, किशनगंज समेत 7 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानिए आज कैसा रहेगा बिहार का मौसम

Bihar Weather News: राजधानी पटना सहित कई जिलों में मध्यम स्तर से लेकर हल्की वर्षा दर्ज की गई है. राज्य का औसत तापमान 33 से 34 डिग्री के करीब रहा. पढ़िए आईएमडी की रिपोर्ट.

Weather News Today 02 October 2024: बिहार में दक्षिण पश्चिम मानसून कमजोर जरूर हुआ है लेकिन पूरी तरह से यह गया नहीं है. तीन से चार दिनों के बाद बिहार में फिर एक बार फिर सक्रिय रूप से वर्षा होने की संभावना बन रही है. आज (बुधवार) राज्य के किसी भी जिले में भारी बारिश को लेकर कोई बड़ी चेतावनी नहीं दी गई है. दक्षिण बिहार के किसी भी जिले में वर्षा के आसार नहीं हैं. हालांकि उत्तर बिहार के सात जिलों में हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है. इनमें पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज शामिल हैं.

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, बिहार में मानसून के वापस होने में 10 से 12 दिन का समय लगेगा. उत्तर पश्चिमी हवा बिहार के मध्य भागों तक पहुंच गई है जिस कारण अब धीरे-धीरे गर्मी से राहत मिलेगी और मौसम में नमी आने लगेगी. दिन में थोड़ी गर्मी रहेगी, लेकिन रात में ठंड का एहसास होने लगेगा. इस बार सबसे अधिक लोगों को चिंता इस बात की सता रही है कि कहीं मौसम के चलते दुर्गा पूजा का मेला न फीका पड़ जाए.

कई जिलों में हुई मध्यम से हल्की बारिश

बीते सोमवार को पटना मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, राजधानी पटना सहित कई जिलों में मध्यम स्तर से लेकर हल्की वर्षा दर्ज की गई है. 30.2 मिलीमीटर के साथ सबसे अधिक वर्षा खगड़िया में हुई है. इसके अलावा अन्य जिलों की बात करें तो सारण में 26.8 मिलीमीटर, समस्तीपुर में 26, बांका में 19.4, वैशाली में 16.4, बेगूसराय में 16.2, भागलपुर में 16 और दरभंगा में 15.4 मिलीमीटर के साथ मध्यम स्तर की वर्षा हुई है. राजधानी पटना में 10.8 मिलीमीटर, गया में 10.2, औरंगाबाद में 10.2 और सीवान में 8.6 मिलीमीटर के साथ हल्की वर्षा दर्ज की गई है. इसके अलावा नवादा और लखीसराय में भी हल्की वर्षा हुई है.

रविवार को राजधानी पटना में एक डिग्री की बढ़ोतरी के साथ अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सबसे अधिक तापमान खगड़िया में 35.5 डिग्री सेल्सियस रहा. सबसे कम अधिकतम तापमान किशनगंज में 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राज्य का औसत तापमान 33 से 34 डिग्री के करीब रहा.

यह भी पढ़ें- प्रशांत किशोर खुद होंगे CM का चेहरा? आज 'जन सुराज' बनने जा रहा दल, वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में तैयारी पूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD सांसद मनोज झा बोले, 'Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए'
RJD सांसद मनोज झा बोले, 'Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए'
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
शिक्षक फॉर्मल ड्रेस में स्कूल आएं, बिहार में गाइडलाइन जारी
शिक्षक फॉर्मल ड्रेस में स्कूल आएं, बिहार में गाइडलाइन जारी
बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया
बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget