एक्सप्लोरर

Bihar Weather Forecast: बिहार के इन जिलों में बढ़ने लगा तापमान, जानें- आज के मौसम को लेकर क्या है अनुमान

Bihar Weather News: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में अगले दो से तीन घंटे के अंदर बारिश का अल्ट जारी किया गया है. गुरुवार को भी जिले के रामनगर में सबसे अधिक 42 मिमी वर्षा हुई है.

पटना: शुक्रवार को उत्तर बिहार के 16 जिलों में बारिश होने का पूर्वानुमान है. वहीं, दक्षिण-पश्चिम बिहार और दक्षिण बिहार के 19 जिलों में भीषण गर्मी के साथ तापमान 39 से 42 डिग्री तक होने का अनुमान है. जिन 16 जिलों में बारिश होगी उनमें सुपौल, अररिया, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, सहरसा, मधेपुरा, और भागलपुर जिले शामिल हैं. यहां तेज बारिश हो सकती है, जबकि पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, शिवहर, दरभंगा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी में हल्की और मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है. इसके साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा में चलने का पूर्वानुमान है.

बता दें कि बीते गुरुवार को 10 जिले में बारिश हुई, जिसमें सबसे अधिक पश्चिम चंपारण जिले के रामनगर में 42 मिलीमीटर वर्षा हुई है. उसके अलावा सुपौल, अररिया, किशनगंज, शेखपुरा, खगड़िया, बेगूसराय, बांका, भागलपुर और मुंगेर जिले में हल्की वर्षा हुई. इस दौरान आसमान में काले बादल छाए रहे. कई जिलों में तेज हवा भी चली, जिससे गर्मी से राहत भी मिली है. बीते गुरुवार को राज्य में अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस रोहतास जिला के डेहरी में रहा, जबकि औरंगाबाद में 42.2, बक्सर में 42.1 और गया में 40.7 डिग्री तापमान के साथ 4 जिलों में 40 डिग्री से पार तापमान रहा.

ये भी पढ़ें- POK पर बोले बीजेपी के राज्यसभा MP राकेश सिन्हा, कहा- भारत तैयार बैठा है, बस मुहूर्त की देरी

आज बिहार में 36 से 42 डिग्री तापमान के साथ भीषण गर्मी का अनुमान

बिहार के उत्तरी भाग में बारिश होने के साथ-साथ बिहार के कई हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान है. बिहार के 19 जिलों में भीषण गर्मी के साथ तापमान में बढ़ोतरी देखी जा सकती है, जबकि दक्षिण-पश्चिम भाग के बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, अरवल, रोहतास, कैमूर में भीषण गर्मी के साथ 40 से 42 डिग्री तापमान होने के आसार है. वहीं, पटना, गया, जहानाबाद, नवादा, शेखपुरा सहित 12 जिलों में भी उमस गर्मी रहने की उम्मीद है. वहीं, उत्तर बिहार में 36 से 38 डिग्री तापमान रहने का पूर्वानुमान है.

इन कारणों से बिहार के 16 जिलों में होगी बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, अभी भी बिहार में पूर्वी एवं दक्षिण पूर्वी हवाओं का प्रवाह सतह से 0.9 किमी ऊपर तक बना हुआ है. इसकी गति लगभग आठ से 10 किलोमीटर प्रति घंटा है. साथ ही एक चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश में समुद्र तल से 1.5 किमी पर अवस्थित है और एक पूर्व-पश्चिम ट्रफ रेखा इसी चक्रवातीय परिसंचरण के क्षेत्र से नागालैंड तक बिहार, उप हिमालयी, पश्चिम बंगाल और असम से होकर समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर गुजर रही है, जिसके प्रभाव से उत्तर बिहार में हल्की बारिश तथा उत्तर पूर्व बिहार के कुछ जिलों में तेज बारिश के साथ मेघ गर्जन और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का पूर्वानुमान है.

ये भी पढ़ें- Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के आज के रेट जारी, जानिए- दिल्ली सहित तमाम राज्यों के प्रमुख शहरों में कितने बदले तेल के दाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Patna News: पटना पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीर, प्रदर्शन के दौरान किया था हमला
पटना पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीर, प्रदर्शन के दौरान किया था हमला
Munger News: दिल्ली में लाठीचार्ज पर मुंगेर के छात्रों में गुस्सा, निकाला मार्च, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
दिल्ली में लाठीचार्ज पर मुंगेर के छात्रों में गुस्सा, निकाला मार्च, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
CJP प्रोटेस्ट: कनॉट प्लेस के जल्दी बंद करने वाले आदेश पर भड़के RJD सांसद मनोज झा, 'अगर इस…'
CJP प्रोटेस्ट: कनॉट प्लेस के जल्दी बंद करने वाले आदेश पर भड़के RJD सांसद मनोज झा, 'अगर इस…'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
छात्र आंदोलन पर सचिन तेंदुलकर ने तोड़ी चुप्पी, समर्थन में कही बड़ी बात; बोले- 'मेरे पिता...'
छात्र आंदोलन पर सचिन तेंदुलकर ने तोड़ी चुप्पी, समर्थन में कही बड़ी बात; बोले- 'मेरे पिता...'
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget